---Advertisement---

लंबे बाल और ऑल ब्लैक लुक में नजर आए Shah Rukh Khan, वीडियो देख ‘पठान’ के लिए क्रेजी हुए फैंस

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान वह नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह लोगों को अपनी एक्टिंग ही नहीं लुक से भी इंप्रेस करने में कामयाब होते हैं। वहीं एक बार फिर किंग खान को स्पॉट किया गया और वह लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहे। एयरपोर्ट से उनका लुक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2024 11:23 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान वह नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह लोगों को अपनी एक्टिंग ही नहीं लुक से भी इंप्रेस करने में कामयाब होते हैं। वहीं एक बार फिर किंग खान को स्पॉट किया गया और वह लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहे। एयरपोर्ट से उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इसे देखकर एक बार फिर घायल हो गए। वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो एयरपोर्ट पर उन्होंने जिस तरह एंट्री मारी उसे देखने के बाद लोग क्लीन बोल्ड हो गए। उनका यह अंदाज फिलहाल लोगों के दिलों को घायल कर रहा है।

ऑल ब्लैक लुक में SRK का फैशन

स्टाइल और फैशन के मामले में शाहरुख खान का कोई जवाब नहीं है और वह हर बार टॉक ऑफ़ द टाउन बन जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्हें ऑल ब्लैक लुक में एयरपोर्ट पर देखा गया। एक्टर ने ब्लैक पेंट को ब्लैक टी-शर्ट के साथ कैरी कर उसे ब्लैक ब्लेजर के साथ स्टाइल किया था। अपने इस कूल लुक को ब्लैक सनग्लासेस और व्हाइट शूज से कंप्लीट टच दिया। उनका यह अंदाज वाकई काफी जबरदस्त है और वह लोगों के दिल को जीतने में कामयाब रहे।

Shah Rukh Khan पर टिक गई लोगों की निगाहें

हटके फैशन के लिए शाहरुख खान जाने जाते हैं और इस दौरान लोगों की निगाहें बैग पर लटक गई जो उन्होंने कैरी किए थे। ऑल ब्लैक लुक के साथ ब्राउन कलर का बैग, हाथों में घड़ी और एवरग्रीन लंबे बालों में शाहरुख खान का अंदाज वाकई काफी खास रहा। 58 साल की उम्र में भी किंग खान का जलवा लोगों के बीच फिलहाल ट्रेंड में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे। यह बात सच है कि शाहरुख खान की देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके रंग में हर कोई रंग जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026