---Advertisement---

Viral Video: 25 साल पुराने इस गाने पर थिरके Shah Rukh Khan, एनर्जी और डांस देख ‘पठान’ के दीवाने हुए लोग

Viral Video: शाहरुख खान यानी किंग खान का जलवा लोगों के बीच किस कदर है इसमें कोई दो राय नहीं है।।अपनी फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ से लोगों के दिलों पर खास छाप छोड़ने वाले शाहरुख खान किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2024 12:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शाहरुख खान यानी किंग खान का जलवा लोगों के बीच किस कदर है इसमें कोई दो राय नहीं है।।अपनी फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ से लोगों के दिलों पर खास छाप छोड़ने वाले शाहरुख खान किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल यह वीडियो जी सिने अवार्ड का है जो अब इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। शाहरुख खान अपने अंदाज में एक बार फिर लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्यों किंग खान के दीवाने हो गए लोग।

Viral Video में शाहरुख खान की जबरदस्त एंट्री

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान की जबरदस्त एंट्री से होती है जिसमें वह ‘पठान’ लुक में नजर आते हैं। इस दौरान वह क्रीम शिमर शर्ट और ब्लैक पेंट को स्टाइलिश टच देते हुए दिखाई दिए। इस एंट्री के बाद आलिया भट्ट, कृति सेनन जैसी हसीनाओं को दिखाया जाता है। उनका यह एंट्री वाकई खास और दिल को जीतने वाली रही।

‘दिल से’ फिल्म का गाना है हिट

वहीं बाद में स्टेज पर आने के बाद वह ब्लैक पार्टी लुक में अपनी 1998 में रिलीज फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैया छैया’ पर जबरदस्त एनर्जेटिक डांस करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनका अंदाज और डांस दोनों ही जबरदस्त था। गौरतलब है कि इस गाने से मलाइका अरोड़ा को खास पहचान मिली थी।

Viral Video पर फैंस लुटा रहे प्यार

इस वीडियो को लोग खूब पसंद करें और जमकर शाहरुख खान पर प्यार लुटा रहे हैं। उनकी एनर्जी और डांस देख हर कोई क्लीन बोल्ड हो रहा है। यूं ही नहीं शाहरुख खान को किंग खान कहा जाता है। 58 की उम्र में भी उनकी एक्टिंग और डांस में कोई जवाब नहीं है और वह लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। वर्कफ्रंट की बात कर तो आखिरी बार शाहरुख खान को ‘डंकी’ फिल्म में देखा गया था। वहीं उनकी फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026