---Advertisement---

Viral Video: जाह्नवी कपूर नंगे पांव बप्पा के दर्शन करने पहुंची सिद्धिविनायक, रूमर्ड बॉयफ्रेंड की मां संग आई नजर

Viral Video: शिखर पहाड़िया की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, सादगी की फैंस कर रहे हैं खूब तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 1:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कई मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर जाती हैं। इससे पहले उन्हें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया था तो वहीं इस बार शिखर पहाड़िया की मां के साथ जाह्नवी कपूर नजर आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल नंगे पांव जाह्नवी सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची है। बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने गई एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सादगी से उन्होंने लोगों के दिल को जीत लिया है।

बॉयफ्रेंड की मां के साथ पहुंची जाह्नवी

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि झुकी नजर और खुले बाल में जाह्नवी की खूबसूरती देखने लायक है। इस दौरान वह लाइट पिंक कलर के सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। नो मेकअप में जाह्नवी का यह स्टाइल देखने लायक है और वह नंगे पांव बप्पा के दर्शन करने पहुंची है। गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में जाह्नवी नजर आई शिखर पहाड़िया की मां के साथ।

दुआ मांगने पहुंची जाह्नवी

रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म ‘मैदान’ जिसमें अजय देवगन नजर आने वाले हैं उसे लेकर दुआ मांगने पहुंची। फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है।

चर्चा में बनी रहती हैं जाह्नवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी आखिरी बार वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ फिल्म में नजर आई थी। उनकी पाइपलाइन में वरुण के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ है तो वह रामचरण के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली है।पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026