---Advertisement---

Viral Video: ‘कजरारे नैना’ दिखाकर कृति सेनन ने फैंस से की यह गुजारिश, शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में टोंड लेग्स को कर रही फ्लॉन्ट

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और तब्बू जैसी हसीनाएं नजर आने वाली है। निश्चित तौर पर एक साथ तीन बड़ी एक्ट्रेस को देखना वाकई फैंस के लिए काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। ऐसे में हाल ही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2024 6:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और तब्बू जैसी हसीनाएं नजर आने वाली है। निश्चित तौर पर एक साथ तीन बड़ी एक्ट्रेस को देखना वाकई फैंस के लिए काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘नैना’ को लोग पसंद कर रहे हैं और काफी प्यार भी दे रहे हैं। इस गाने पर रील शेयर कर कृति ने फैंस को खास झलक दिखाई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कृति की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

वायरल वीडियो में कृति का दिखा दिलकश अंदाज

इस वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, “मेरे नैना आपके नैना रील्स को देखना चाहती है। मुझे टैग करना बिल्कुल ना भूले और मेरे क्रू को। इस वीडियो में कृति सेनन ब्लैक ऑफ शोल्डर ब्रालेट टॉप और ब्लैक शॉर्ट मिनी स्कर्ट को ब्लैक मैचिंग ब्लेजर के साथ कंप्लीट कर रही है। इस दौरान वह अपनी टोंड फिगर को जमकर फ्लॉन्ट कर रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को व्हाइट पर्ल चोकर से कंप्लीट किया है। उनका यह लुक शानदार है जो देखने लायक है।

वीडियो देख फैंस लूटा रहे हैं कृति पर जमकर प्यार

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह अपने फैंस को दीवाना बना रही है। नैना गाने पर कृति सेनन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वह इस रील से लाइमलाइट में आ गई है। कृति जिस तरह अपनी अदाएं दिखा रही है वह लोगों को मजबूर कर देने के लिए काफी है। वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह वीडियो 3 घंटे का क्यों नहीं है।” तो एक ने कहा, “आप सच में बहुत खूबसूरत हो।” बता दें कि फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026