---Advertisement---

Viral Video: ‘झलक दिखला जा 11’ फिनाले से पहले पिज्जा बांटती नजर आई मलाइका अरोड़ा, लोग बोले- ‘जज बड़ी दिलदार है’

Viral Video: ‘झलक दिखला जा 11’ में जज के तौर पर नजर आ रही फराह खान और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इस डांसिग रियालिटी शो से मलाइका फैंस का दिल जीत लेती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका फराह खान के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2024 12:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ‘झलक दिखला जा 11’ में जज के तौर पर नजर आ रही फराह खान और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इस डांसिग रियालिटी शो से मलाइका फैंस का दिल जीत लेती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका फराह खान के साथ कंटेस्टेंट और शो के होस्ट को पिज़्ज़ा बनाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग मलाइका की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी दिलदारी पर लोग जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास इस वीडियो में।

Viral Video में मलाइका की दिलदारी

दरअसल इस वीडियो को फराह खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “तू चीज बड़ी है मस्त मस्त मलाइका अरोड़ा ऐसे जज कहीं नहीं मिलेंगे। झलक दिखलाजा फाइनल।” वीडियो में मलाइका फराह के साथ सभी कंटेस्टेंट को उनकी पसंदीदा पिज्जा बांट रहे हैं। इस दौरान वह होस्ट ऋत्विक को पिज़्ज़ा देती हैं। वहीं स्टेज पर मनीषा रानी भी नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं और कमेंट में क्यूट बता रहे हैं।

Viral Video पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स

वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “कितना क्यूट है।” एक ने कहा, “जिस अंदाज में मलाइका तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त मनीषा रानी को कहा वह खास है।” एक यूजर ने कहा, “जज बड़ी दिलदार है।” तो एक ने कहा, “ऐसे जज कहां मिलेंगे क्यूटीज।” मलाइका सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

Viral Video देख फिनाले के लिए लोग एक्ससाइटेड

गौरतलब है कि झलक दिखला जा 11 की बात करें तो 2 मार्च को इस शो का फिनाले है। डांसिग रियालिटी शो के फिनाले को लेकर लोग एक्साइटेड हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इस शो की विनर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाली बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी बनने वाली है तो टॉप 3 में अद्रिजा सिन्हा और शोएब इब्राहिम का नाम शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026