---Advertisement---

Viral Video: मुनव्वर फारुकी की पॉपुलरिटी के चक्कर में हुई बदसलूकी! फेंके गए अंडे तो गुस्से में तिलमिलाए कॉमेडियन

Viral Video: मुनव्वर फारूकी की एक रेस्टोरेंट के मालिक के साथ हुआ क्लेश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग रह गए हैरान, गुस्से में आए कॉमेडियन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2024 12:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी सोशल मीडिया पर लगातार विवादों में रहे हैं। हाल ही में हुक्का पार्टी बार में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। तो दूसरी तरफ एक बार फिर उन्हें गुस्सा होते हुए देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार उनकी पापुलैरिटी ही उनके आड़े हाथों आ गई और दो रेस्टोरेंट के बीच घमासान में बीच में फंस गए मुनव्वर। वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि कॉमेडियन गुस्से में किस कदर बेकाबू हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास और क्यों है यह वीडियो चर्चा में। एक बार फिर क्यों सुर्खियों में आए मुनव्वर।

जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला

दरअसल मुनव्वर फारूकी को पार्टी में कई जगह से न्यौता मिला था और ऐसे में बीते दिन वह मोहम्मद अली रोड पर इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंचे। लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि वहां मौजूद कुछ लोग उन पर अंडे फेंकने लगते हैं। वहीं रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मिनारा मस्जिद क्षेत्र में अपनी रेस्टोरेंट में एक शख्स ने मुनव्वर फारूकी को इनवाइट किया था। लेकिन कॉमेडियन उस रेस्टोरेंट की जगह किसी और दुकान पर चले गए थे जिसकी वजह से यह हंगामा हुआ।

गुस्से में आउट ऑफ कंट्रोल हो दिखे कॉमेडियन

अंडे फेंकने के बाद लोगों के बीच काफी हलचल मच गई है और वही कॉमेडियन भी आउट ऑफ कंट्रोल नजर आ रहे हैं। गुस्से में बेकाबू मुनव्वर को उनके सिक्योरिटी कंट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घर के क्लेश एक्स चैनल से जारी इस वीडियो में मुनव्वर फारूकी के स्टारडम की वजह से ही यह हंगामा देखने को मिला है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पुलिस की शिकायत के बाद रेस्टोरेंट के मालिक और 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं वीडियो में बिग बॉस 17 विनर गुस्से में आग बबूला नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026