---Advertisement---

Viral Video: हीरामंडी के ‘नवाब’ ताहा शाह बदुशा पहुंचे माहिम दरगाह, एक्टर के इस अंदाज पर यूजर्स हारे दिल

Viral Video: 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' के एक्टर ताहा शाह बदुशा पहुंचे मुंबई में माहिम दरगाह सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2024 6:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘हीरामंडी‘ द डायमंड बाजार आज स्ट्रिम होने के बाद से ही लगातार ट्रेंड में है। इस वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया है और इसमें मुख्य किरदार के तौर पर नजर आने वाले एक्टर ताहा शाह बदुशा आशीर्वाद लेने के लिए माहिम दरगाह पहुंचे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वेब सीरीज में अपने किरदार से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है और ऐसे में उन्हें जब स्पॉट किया गया तो लोगों के बीच एक्साइटमेंट अलग-अलग पर है। आइए देखते हैं आखिर क्यों है वीडियो में खास।

दरगाह के अंदर इस अंदाज में दिखे एक्टर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर ऑल ब्लैक पठानी कुर्ते में दरगाह पहुंचे हैं। निश्चित तौर पर वह दरगाह पहुंचकर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह गुलाब की पंखुड़ियां से भरी टोकरी और चादर को माथे पर लेकर दरगाह पहुंचे हैं और अपने हाथ से चुनरी चढ़ाई है। दरगाह में वह जिस तरह फूल चढ़ा रहे हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए उसे देख फैंस भी दिल हारने पर मजबूर हो गए हैं। यही वजह है कि एक्टर चर्चा में है।

ताहा शाह बदुशा को मिल रहा है खूब प्यार

‘हीरामंडी’ में नवाब वाले किरदार को काफी पसंद किया गया और एक्टर की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि अपने किरदार को मिल रहे प्यार की वजह से इस एक्टर ने अपनी एक और अलग पहचान बना ली है। इससे पहले भी वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन निश्चित तौर पर भंसाली की सीरीज से उन्हें एक अलग पहचान मिलेगी और यह उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित होगा। बता दें कि आज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज स्ट्रीम हुई है। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख जैसी हसीनाएं नजर आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anushka Sharma

अप्रैल 30, 2026

Sambhal Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Priyanka Chopra

अप्रैल 30, 2026

Moradabad Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Pavitra Punia

अप्रैल 30, 2026