---Advertisement---

Viral Video: इंडो वेस्टर्न लुक और गॉगल्स में स्टाइल देते दिखे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, फैंस बोले- ‘परफेक्ट कपल’

Viral Video: जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह को किया गया एयरपोर्ट पर स्पॉट, इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आए कपल, फैंस बांध रहे तारीफों के पुल, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है खूब वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2024 12:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हाल में शादी के बंधन में बंधे जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग कपल की लिस्ट में शुमार है। यह बात सच है कि दोनों को जब भी साथ में स्पॉट किया जाता है तो लोगों की नजरें अटक जाती है। शादी से पहले भी डेटिंग रुमर्स को लेकर दोनों लाइमलाइट में बने हुए थे और उन्हें कई इवेंट और पार्टी में एक साथ स्पॉट किया जाता था। इस सब के बीच उन्हें एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया और उनके बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कपल के लुक पर अटकी नजरें

इस वीडियो में अगर कपल के लुक की बात करें तो वह वाकई काफी स्टाइलिश है। इंडो वेस्टर्न ड्रेस में उनका अंदाज काफिले तारीफ है। जहां एयरपोर्ट पर रकुल प्रीत सिंह कुर्ते को शरारा के साथ पेयर करती हुई नजर आई तो उन्होंने अपने लुक को गॉगल्स और पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप से कंप्लीट टच दिया। दूसरी तरफ जैकी भगनानी मैहरुन कुर्ते को ब्लैक पेंट के साथ पेयर करते हुए नजर आए और उन्होंने भी गॉगल्स से अपने लुक को कंप्लीट किया। दोनों का अंदाज देखने के बाद फैंस फिदा हो गए हैं।

वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “ब्यूटीफुल जोड़ी।” दूसरे ने कहा, “रब ने बना दी जोड़ी।” एक यूजर ने कहा आप दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे तो दूसरे ने कहा फेवरेट कपल। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी के लिए दोनों साथ में पोज देते हैं और इस दौरान जैकी अपनी लेडी लव को पकड़े हुए नजर आते हैं।

चर्चा में रहते हैं जैकी और रकुल

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी और रकुल दोनों ही अपने काम को लेकर काफी बिजी हैं और उनके पास प्रोजेक्ट लाइनअप है। वहीं लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जैकी और रकुल ने शादी का फैसला किया। दोनों की जोड़ी हमेशा से चर्चा में रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026