---Advertisement---

शादी के तुरंत बाद फिटनेस फ्रीक बनी Rakul Preet Singh, इतने किलो का डेडलिफ्ट करते हुए शेयर किया वर्कआउट वीडियो

Rakul Preet Singh: हाल ही में शादी के बंधन में बंधी रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। जैकी भगनानी के साथ डेटिंग फिर उनसे शादी और अब वह सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा करती हुई नजर आई जिसके बाद लोगों के बीच एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 14, 2024 2:20 अपराह्न

Rakul Preet Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rakul Preet Singh: हाल ही में शादी के बंधन में बंधी रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। जैकी भगनानी के साथ डेटिंग फिर उनसे शादी और अब वह सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा करती हुई नजर आई जिसके बाद लोगों के बीच एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे क्योंकि यह है रकुल प्रीत सिंह की फिटनेस का राज। इस वीडियो को देख फैंस आश्चर्यचकित है और वह जिस तरह वेट उठाती हुई नजर आ रही है वह किसी को भी चौंका देने के लिए काफी है।

वर्कआउट करती नजर आई रकुल प्रीत

निश्चित तौर पर इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि रकुल प्रीत सिंह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फिटनेस फ्रीक भी है। उनकी फिटनेस के फैंस दीवाने हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कैप्शन में लिखा, “यदि आपको लगता है कि ट्रेनिंग कठिन है तो हारने का प्रयास करें डेट लिफ्ट 65 किलोग्राम।” वीडियो में रकुल डेडलिफ्ट करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो देख हैरान रह गए यूजर्स

न्यूली मैरिड रकुल प्रीत सिंह के इस वीडियो को अब तक 59000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप कमाल कर दी।” तो एक और यूजर ने कहा, “इतना मोटिवेशन का सीक्रेट क्या है।” एक और यूजर ने कहा, “गुड जॉब रकुल।” एक और यूजर ने कहा, “लीजेंड्स हमेशा टारगेट पर फोकस करते हैं।” इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रकुल प्रीत बॉलीवुड की ग्लैमरस और फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है और वह फिटनेस पर ध्यान देती है।

डेडलिफ्ट करने के फायदे

डेडलिफ्ट करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे करने से शारीरिक सक्षमता बढ़ता है और इससे टोंड फिजिक मिलता है। इससे हाथों और कंधों की पकड़ मजबूत होने के साथ-साथ फैट घटाने में भी यह कारगर है।इस एक्सरसाइज को करने से कैलोरी बर्न होती है और वजन भी कम होता है। हैप्पी हारमोंस रिलीज करने के लिए डेड लिफ्टिंग किया जाता है और इससे कमर और गर्दन में होने वाला दर्द भी कम होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026