---Advertisement---

Viral Video: इतने करोड़ की लग्जरी कार में आलिया के लिए खुद ड्राइवर बने रणबीर! पैपराजी को दिया खास ऑफर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को साथ में किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर चर्चा में है यह वीडियो, लग्जरी कार से घूमने निकले कपल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2024 10:38 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड की ट्रेडिंग जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जब भी एक साथ देखा जाता है तो लोगों की निगाहें अटक जाती है। ऐसे में दोनों को किसी पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणबीर के साथ आलिया कार में बैठी हुई नजर आई और इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी के साथ ब्लश भी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी से रणबीर कपूर ने मजाक में कुछ ऐसा कह दिया जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इस पर खूब मजे भी ले रहे हैं।

पैपराजी संग मस्ती करते दिखे रणबीर

दरअसल रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया के साथ नई ब्लैक बेंटली कॉन्टिनेंटल गाड़ी में नजर आए तो जाहिर तौर पर पैपराजी उन्हें बधाई देने लगे। रिपोर्ट्स की माने तो इस कार की कीमत 8-9 करोड़ के लगभग है। वहीं जब पैप्स की तरफ से एक्टर को बधाई दी जाने लगी तो जवाब में एक्टर ने कहा, ‘आजा बैठ जा तू भी अंदर’। इस दौरान आलिया भट्ट मुस्कुराती हुई दिखाई दी। निश्चित तौर पर रणबीर कपूर से यह बात सुनकर पैप्स हंसने लगे और यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

स्टाइलिश लुक में दिखे कपल

जहां तक रणबीर कपूर की बात करें तो अपनी पत्नी के साथ खुद ही ड्राइविंग करते हुए दिखाई दिए और आगे की सीट पर आलिया बैठी हुई मुस्कुरा रही थी। इस दौरान जहां रणबीर ने ब्लैक शर्ट को स्टाइल किया था। वहीं आलिया भट्ट वन स्ट्रिप पिंक ड्रेस में नजर आई नेचुरल लुक में उनकी खूबसूरती और चेहरे पर स्माइल देखने लायक है। यह कपल एक बार फिर चर्चा में है।

फिल्मों में एक्टिव हैं रणबीर-आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को हाल ही में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में देखा गया था जिसमें बॉबी देओल भी स्पेशल रोल में नजर आए थे। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ है दूसरी तरफ आलिया भट्ट की बात करें तो वह रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी और अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026