---Advertisement---

Viral Video: ‘रामायण’ फिल्म को लेकर हार्ड ट्रेनिंग कर रहे रणबीर कपूर, साथ देती नजर आई आलिया और बेटी राहा!

Viral Video: रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के लिए काफी हार्ड ट्रेनिंग ले रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों की निगाहें राहा और आलिया भट्ट पर भी अटक गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 1:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर एनिमल एक्टर काफी मेहनत कर रहे हैं। यह या बात सच है कि अपने किरदार में जान फूंकने में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।ऐसे में नितेश तिवारी की इस फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत करते हुए रणबीर कपूर नजर आए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए किस तरह मेहनत कर रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास इस वीडियो में और क्यों छा गए रणबीर।

खूब मेहनत कर रहे हैं रणबीर कपूर

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं यह अभी कहा जा रहा है कि रामायण के लिए ट्रेनिंग में उनकी बेटी राहा कपूर और पत्नी आलिया भट्ट भी उनका फुल सपोर्ट कर रही है। एक वीडियो में बेटी राहा कपूर को भी स्पॉट किया गया। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और रणबीर की कड़ी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां रणबीर कार्ट व्हील भी चला रहे हैं तो जॉगिंग एक्सरसाइज के अलावा वेटलिफ्टिंग और तैराकी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

लोगों की टिकी राहा और आलिया पर नजरें

कहा जा रहा है कि रणबीर इस फिल्म में अपने किरदार में जी जान लगा देना चाहते हैं इसीलिए वह ग्रामीण इलाके में भी गए थे। जहां वह इस फिल्म के लिए ढाल रहे हैं। एक वीडियो में रणबीर के पीछे एक बच्ची नजर आ रही है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह कोई और नहीं बल्कि राहा है तो एक तस्वीर में रणबीर हाइक करते हुए दिखाई दिए और साथ दे रही है आलिया भट्ट।

उच्चारण और आवाज पर भी काम कर रहे हैं रणबीर

इससे पहले नितेश तिवारी ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि रणबीर इस फिल्म को के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वह इस फिल्म के लिए अपनी उच्चारण और आवाज पर भी काम कर रहे हैं। यही वजह है कि वह फिल्म में काफी अलग दिखाई देने वाले हैं। रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आ सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026