---Advertisement---

Viral Video: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद हनीमून की प्लानिंग करते दिखे रणवीर-आलिया! आखिर क्या है माजरा

Viral Video: 'एक विज्ञापन के लिए दूल्हा और दुल्हन बने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, वीडियो हुआ वायरल, फैंस ले रहे हैं खूब मजे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2024 6:06 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। दोनों के अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था और उनकी जोड़ी फैंस की चहेती बन गई। अब ऐसे में एक बार फिर दोनों का एक प्रोजेक्ट सामने आया है जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दिखाई है। जी हां, इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है। दरअसल यह वीडियो किसी फिल्म या गाने के लिए नहीं बल्कि एक विज्ञापन के लिए है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो हो रहा है वायरल।

विज्ञापन वीडियो है वाकई मजेदार

जहां इस वीडियो की शुरुआत होती है रणवीर सिंह के दूल्हे वाले अंदाज और आलिया भट्ट दुल्हन बनकर बेड पर बैठी हुई है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे यह उनकी सुहागरात है। वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, “फर्स्ट टाइम नर्वस होने की जरूरत नहीं।” वहीं विज्ञापन में रणवीर सिंह पहले बेड पर बैठ जाते हैं और कहते हैं एक्चुअली यह मेरा पहला टाइम है तो आलिया करती है मेरा भी। इस पर रणवीर सिंह कहते हैं कि सही में मैं कितना नर्वस था तो एक्ट्रेस जवाब में देती है कि टेंशन मत लीजिए हो जाएगा। वहीं फिर दोनों फोन उठाते हैं और हनीमून के लिए होटल और फ्लाइट ढूंढने लगते हैं।

वीडियो देख लोग हुए दीवाने

दरअसल्या MakeMyTrip के लिए यह वीडियो विज्ञापन है जिसमें रणवीर-आलिया एक साथ आए हैं और फैंस एक बार फिर इस जोड़ी को देख दीवाने हो गए हैं। दोनों जिस अंदाज में इस विज्ञापन में काम कर रहे हैं उन्हें देख लोग एक बार फिर उनके फैन हो गए। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगा पहले यह किसी फिल्म के लिए है।” तो दूसरे ने कहा, “आप दोनों की जोड़ी एक बार फिर फिल्म में आनी चाहिए।” एक फैन ने लिखा, “मजेदार।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026