---Advertisement---

Viral Video: जय श्री राम पर बवाल! Selena Gomez से मिलकर इस फैन ने कर दी ये हरकत, क्यों देखने के बाद फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

Viral Video: सेलेना गोमेज से मिलने के बाद एक फैन ने कुछ ऐसा कहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2024 6:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ‘जय श्री राम’ को लेकर एक बार फिर मचा बवाल और ऐसे में चर्चा में आई अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez)। इस बात में कोई शक नहीं है कि दुनिया भर में लोग उन्हें जानते हैं और हॉलीवुड सिंगर को चाहने वाले की लिस्ट में भारतीय लोगों का नाम भी शुमार है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक भारतीय फैन ने अमेरिकी सिंगर से कुछ ऐसी बात कह दी है जिसे देखने के बाद फूट पड़ा है लोगों का गुस्सा।

Viral Video में क्या है खास जो है Selena Gomez लवर्स के लिए दिलचस्प

pallav_paliwal इंस्टाग्राम से शेयर इस वीडियो की बात करें तो इसमें सेलेना से एक भारतीय फैन मिलता है और इस दौरान वह कहते हुए नजर आता है कि आप जय श्री राम बोल दो भारतीयों के बीच यह काफी फेमस है। इस पर सेलेना हंसते हुए कहती है थैंक यू हनी लेकिन जय श्री राम नहीं बोलती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का पारा इस फैन को लेकर गर्म हो गया है और लोग उन्हें लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सेलेना ने जय श्री राम तो नहीं कहा लेकिन बदले में उन्होंने हंसते हुए जिस तरह जवाब देती है वह चर्चा में है।

Viral Video को देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा

इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 20000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अब इसे शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “मैं हिंदू हूं और यह सच में शर्मिंदा करने वाला है।” तो एक यूजर ने कहा, “कुछ लोग अपने ही धर्म का मजाक बनाते हैं जैसा कि ये।” एक ने कहा, “करवा ली बेइज्जती।” तो एक ने कहा, “भाई को एक चांस मिला था। यह करना जरूरी था।” लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपनी अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026