---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में सलमान ने ‘एनिमल’ के गाने पर बांधा समा, इस अंदाज में टशन दिखाते आए नजर

Viral Video: सलमान खान अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से लौटे मुंबई, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, 'एनिमल' फिल्म के गाने को गुनगुनाते दिखे थे भाईजान, फैंस कर रहे हैं खूब पसंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2024 11:23 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने खुशमिजाज और स्वैग वाले अंदाज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्हें जामनगर में स्पॉट किया था गया था जिसमें वह अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शिरकत करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अब उनका लुक सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है जिसमें वह वापस मुंबई लौट चुके हैं। फुल ऑन टशन दिखाते हुए सलमान खान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अनंत अंबानी की बर्थडे सेलिब्रेशन में खास तरीके से मसाला जोड़ते हुए नजर आए थे।

इस गाने को गुनगुनाते दिखे सलमान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि बी प्राक सिंगर के साथ सलमान खान बर्थडे सेलिब्रेशन में तड़का लगाते हुए नजर आए। इस दौरान हुए वे जोर-जोर से रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से गाना ‘सारी दुनिया जला देंगे’ को गा रहे थे और उनके अंदाज से लेकर उनकी आवाज तक पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

फुल टशन दिखा रहे सलमान

बी प्राक के साथ इस गाने को अपनी आवाज देने के लिए सलमान खान काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बर्थडे सेलिब्रेशन में सलमान मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान सलमान को ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में फुल टशन मोड में देखा गया।

स्वैग वाले अंदाज में सलमान की एंट्री

वहीं सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह वापस मुंबई लौट चुके हैं और बॉडीगार्ड शेरा के साथ फुल सिक्योरिटी में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान खान हाफ स्लीव टी-शर्ट और ब्लू डेनिम को फ्लॉन्ट करते हुए दिखे। पॉकेट में हाथ रखकर वह अपने ब्रेसलेट को फ्लॉन्ट कर रहे हैं और उनका स्वैग वाकई दिल को जीतने के लिए काफी है। भाईजान के इन वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026