---Advertisement---

Viral Video: गले में एनाकोंडा और बाहों में गर्लफ्रेंड को लेकर युवक ने दौड़ाया होवरबोर्ड, देख लोगों के चेहरों से उड़ी हवाइयां

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स होवरबोर्ड पर कुछ ऐसी करते हरकत करते हुए नजर आया जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 3:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि आजकल लोगों को सोशल मीडिया का एक अलग ही नशा चढ़ा हुआ है। वायरल होने के लिए कुछ लोग हर हद को पार करने की चाहत रखते हैं। कभी-कभी वह कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं जिसे देखने के बाद लोग होश खो बैठते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि क्या यह जोखिम उठाना सही है। होवरबोर्ड पर एक शख्स खुलेआम कुछ ऐसी हरकत करते हुए नजर आया जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यही वजह है कि यह वीडियो चर्चा में है।

गर्लफ्रेंड और एनाकोंडा के साथ बैलेंस करता दिखा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने पूरे बदन में विशालकाय एनाकोंडा को लपेटे हुए नजर आ रहा है। गले में एनाकोंडा और बाहों में गर्लफ्रेंड को लेकर यह युवक होवरबोर्ड को सड़क पर दौड़ा रहा हैm नजारा देखकर किसी का भी दिल सहम जाए। इतना ही नहीं उसके दोनों हाथ में बैग भी है लेकिन वह जिस तरह अपनी गर्लफ्रेंड और एनाकोंडा के साथ लगेज को बैलेंस करते हुए दिखा वह किसी को भी हैरान कर रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग हैं।

वीडियो देख यूजर्स कर रहे खूब कमेंट्स

Only in Florida इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “सबसे फ्लोरिडा वीडियो जो आप आज देखेंगे मियामी बीच फ्लोरिडा पुणे पोस्ट करने के लिए हमें अपने फ्लोरिडा वीडियो में टैग करें।” ऐसे में इतना तो तय है कि यह वीडियो मियामी बीच फ्लोरिडा से है जहां यह कपल खुलेआम अपने इश्क का इजहार कर रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “एक फ्लोरिडा लव स्टोरी।” दूसरे ने कहा मुझे लगता है कि यह कैलिफ़ोर्निया है फ्लोरिडा नहीं। एक ने कहा बस एक गलत मूव की जरूरत है और इनका काम तमाम हो जाएगा। वीडियो को अब तक 89000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026