---Advertisement---

Viral Video: रिजवान साजन के इवेंट में चार चांद लगाते दिखे सलमान खान, दुबई में भी नजर आया भाईजान का स्टारडम

Viral Video: सलमान खान की पापुलैरिटी न सिर्फ इंडिया बल्कि दुबई में भी खूब है और उनका वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे जहां वह जिम लॉन्च करते हुए नजर आए

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2024 3:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सलमान खान फिलहाल दुबई में अपनी जिम लॉन्च करने को लोग लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। उनकी कई तस्वीरें और झलकियां लाइमलाइट में है। इस सबके बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दिन डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक रिजवान साजन के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां वह बेली डांस का लुत्फ उठाते हुए दिखे तो दूसरी तरफ लोगों की भीड़ इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि सलमान खान की पापुलैरिटी न सिर्फ इंडिया में बल्कि दुबई में भी खूब है।

लोगों की भीड़ देख इठलाए सलमान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान यह कहते हैं कि लगता है पूरा अबू धाबी उठकर यहां आ गया है। वहीं रिजवान इस दौरान कहते है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि लोगों की भीड़ इस कदर जमा हुई है। वहीं वह सलमान खान की तारीफ करते हुए नजर आते हैं तो भाईजान भी काफी खुश दिखे हैं। वह यह कहते हैं कि अब जब तक यहां पर बिल्डिंग होगी तब तक बीइंग स्ट्रांग जिम भी यहां मौजूद रहेगा। वीडियो में इस इवेंट से कई अनदेखी झलकियां आप इंजॉय कर सकते हैं।

इवेंट एंजॉय करते दिखे सलमान

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में फैंस की भीड़ से लेकर सलमान खान की पापुलैरिटी और उनका जिस तरह स्वागत किया गया वह वाकई किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। गौरतलब है कि सलमान खान अपनी फिटनेस इक्विपमेंट बीइंग स्ट्रांग से डिजाइन किए गए जिम को लॉन्च करने के लिए दुबई गए थे। वीडियो में वह एक जगह पर रिजवान साजन के साथ एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी के बेली डांस का लुत्फ उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग

बता दें कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना अभी हाल ही में हुई है। गैलेक्सी के बाहर हुई इस घटना के बाद पुलिस काफी सतर्क है और भाईजान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। धमकी के बाद विराट जबरदस्त टशन दिखा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026