---Advertisement---

Viral Video: अलाया संग टाइगर की जोड़ी देख मचा बवाल, अक्षय ने भी ली दिशा को लेकर ‘छोटे मियां’ की चुटकी!

Viral Video: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ काफी चर्चा में है। आज यानी 26 मार्च को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जो वाकई धमाकेदार है। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें एक वीडियो में टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2024 4:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ काफी चर्चा में है। आज यानी 26 मार्च को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जो वाकई धमाकेदार है। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें एक वीडियो में टाइगर श्रॉफ की जोड़ी अलाया एफ के साथ खूब पसंद की जा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि टाइगर और अलाया की नई जोड़ी बॉलीवुड में तहलका मचाएगी। वहीं इस दौरान अक्षय कुमार भी टाइगर श्रॉफ की खास अंदाज में चुटकी लेते नजर आए।

अलाया एफ के साथ छाई टाइगर श्रॉफ की जोड़ी

इस वीडियो की बात करें तो इसमें अलाया और टाइगर ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान एक साथ पोज़ देते हुए नजर आए हैं। दोनों की जोड़ी वाकई काफी खास है। इस दौरान अलाया ब्लैक ऑफ सोल्डर ट्यूब टॉप को शॉर्ट ग्रीन स्कर्ट के साथ पेयर कर रही है। उन्होंने न्यूड मेकअप और ब्लैक हाई हील से इस स्टाइलिश लुक को कंप्लीट टच दे रही हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ ब्लैक स्लीवलेस सूट में अपने परफेक्ट एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

टाइगर श्रॉफ के साथ मस्ती करते नजर आए अक्षय कुमार

इस वीडियो में अक्षय कुमार यह कहते हैं कि “मैं टाइगर श्रॉफ से भी हमेशा कहता हूं कि हमेशा सही दिशा में चलो।” वहीं इस बात को सुनने के बाद टाइगर श्रॉफ शरमाते हुए नजर आते हैं। वीडियो वाकई काफी मजेदार है और टाइगर के फैंस मानो खुशी से उछल पड़े हैं। गौरतलब है कि लंबे समय तक दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। अचानक उनकी ब्रेकअप की खबर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई लेकिन आज भी वे एक दोनों के करीब हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’

बता दें कि अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ से टकराएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026