---Advertisement---

Viral Video: सलमान और शाहरुख सहित ये बॉलीवुड सितारे बन गए छोटे बच्चे! Deepfakes देख आप भी हो जाएंगे हंसते-हंसते लोटपोट

Viral Video: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सितारों के डीपफेक वीडियो बनाने का चलन सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। आए दिन कई सितारे इस वीडियो के शिकार हो रहे हैं और अब इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान सहित कई सितारे शामिल हो गए हैं। जी हां, इस वीडियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2024 4:30 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सितारों के डीपफेक वीडियो बनाने का चलन सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। आए दिन कई सितारे इस वीडियो के शिकार हो रहे हैं और अब इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान सहित कई सितारे शामिल हो गए हैं। जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपकी भी हंसी छूट जाए क्योंकि यह वाकई काफी मजेदार है।

इसमें सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक को देख पहचान नहीं पाएंगे क्योंकि यह वाकई काफी अजीबोगरीब है। दरअसल एक छोटे बच्चे के वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया गया और फिर इसमें कई बॉलीवुड सितारों के चेहरे को जोड़ दिया गया है। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में खास।

Viral Video को देख लोगों की छूट गई हंसी

https://twitter.com/you_know_anurag/status/1759542357169463748?s=20

इस Viral Video की शुरुआत शाहरुख खान से होती है जो एक सेब लेकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बाद में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की एंट्री होती है और वह केला लेकर कविता गाते हुए दिखाई देते हैं। उसके बाद आते हैं अक्षय कुमार जो गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं और ऐसे में रणबीर कपूर भी पीछे नहीं रहते हैं और वह भी मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके बाद एंट्री होती है चॉकलेटी स्टार कार्तिक आर्यन की और इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Viral Video है वाकई काफी मजेदार

यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और यही वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिलहाल खूब चर्चा में है। इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और निश्चित तौर पर फिलहाल ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट में यह शामिल है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि बॉलीवुड सितारों का यह बच्चों वाला अंदाज देख आप भी हंस पड़ेंगे। वहीं एक और खास वजह यह है कि इसका एक फीमेल वर्जन भी वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या पांडे, सारा अली खान, सुहाना खान, जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट दिखाई दे रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Migraine

जुलाई 27, 2026

Viral Video

जुलाई 27, 2026

Viral Video

जुलाई 27, 2026

The Traitors 2

जुलाई 27, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 10

जुलाई 27, 2026

Jana Nayagan Box Office Collection Day 4

जुलाई 27, 2026