---Advertisement---

Viral Video: 1000 करोड़ी धुरंधर 2 के स्क्रिप्ट पर चोरी का लगाया शख्स ने आरोप तो मच गया बवाल, तिलमिलाए फैंस बोले ‘बहती गंगा में हाथ धो लो’

Viral Video: धुरंधर 2 को मिल रही सफलता के बीच वायरल वीडियो में आखिर शख्स ने क्या आरोप लगाया जिसने खलबली मचा दी है। आइए जानते हैं आदित्य धर की फिल्म क्यों चर्चा में आ गई है और लोग क्यों ट्रोल करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2026 3:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर 2 को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसे लेकर फैंस का उल्लास देखना दिलचस्प है। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां कथित तौर पर स्क्रीन राइटर ने धुरंधर 2 के स्क्रिप्ट को चोरी का बताया है। जी हां इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग आग बबूला हो उठे हैं और इसने हर किसी को झटका लगा है। वीडियो में शख्स धुरंधर को लेकर आखिर क्या दावा किया जो निश्चित तौर पर शॉक्ड कर सकता है।

Viral Video में देखें कैसे धुरंधर 2 कहानी पर लगा चोरी का आरोप

धुरंधर को लेकर बात करते हुए इस वायरल वीडियो के साथ लिखा गया, “धुरंधर की कामयाबी के बीच यह नई कहानी लाए हैं गजब ही है।” वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि मेरी कहानी है जो चोरी किया गया। कहानी मैंने मनोरंजन के लिए बनाई थी लेकिन इन लोगों ने फिल्म राजनीतिक प्रोपेगंडा बना दिया। वीडियो में कथित तौर पर स्क्रीन राइटर कहता है कि फिल्म अच्छा काम कर रही है। यह देखने के बाद मुझे पता चला कि यह मेरा कहानी है मैंने बहुत मेहनत से किया था 2023 में मैंने कई सारी कंपनियों को इसके बारे में बताया भी था।

धुरंधर 2 को लेकर वायरल वीडियो में शख्स ने प्रोपेगंडा का किया जिक्र

इस दौरान राइटर ने यह भी कहा कि मुझे इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर चाहिए थे मैंने बहुत ट्राई किया मैंने बहुत से लोगों को स्टोरी भेजा था। रजिस्टर भी किया था। मेरे पास सभी फोटो और प्रूफ है स्केच और स्क्रिप्ट भी है। मैं इस पर केस भी करूंगा। लोगों ने फिल्म अच्छी बनाई लेकिन मेरे कहानी को उन्होंने इस्तेमाल किया। मैंने इसे मनोरंजन के लिए बनाया था लेकिन उन्होंने राजनीतिक प्रोपेगेंडा बना दिया यह मुझे दुख दे रहा है।

धुरंधर 2 को लेकर अजीबोगरीब बयान देने वाले शख्स की लोगों ने खटिया की खड़ी

वहीं इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। एक में लिखा बहती गंगा में हाथ धो लो। एक यूजर ने कहा कहां से आते हैं ये लोग तो एक ने लिखा भाई खुद कर रहा है कि मैं अलग मूवी लिखी थी यह अलग है। एक यूजर ने कहा मेन राखी सावंत है फेमस हो जाओ आ गए छाती रोने पीटने वाले।

@sarviind एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 56000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मार्च 31, 2026

Elvish Yadav

मार्च 31, 2026

Viral Video

मार्च 31, 2026

Poonam Pandey

मार्च 31, 2026

Giorgia Andriani

मार्च 31, 2026

Harinder Sikka

मार्च 31, 2026