---Advertisement---

Viral Video: उर्फी जावेद को मिला यह नायाब तोहफा! कुछ इस तरह नजर आई फैंस की दीवानगी

Viral Video: उर्फी जावेद को एक फैन से मिला यह तोहफा, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई झलकियां, चर्चा में है यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2024 3:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूनिक फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अक्सर ट्रोलिंग का सामना करती है। यह भी सच है कि उनके फैशन सेंस को चाहने वाले भी कम नहीं हैं जो उन पर प्यार भी लुटाते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है जब एक फैन ने उनके लिए कस्टमाइज्ड स्वेटशर्ट तैयार किया और इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दिखाई है। इतना ही नहीं फैन से यह गिफ्ट पाकर उर्फी जावेद भी काफी खुश दिखीं और उन्होंने खास दिन के लिए इसे स्टाइल भी किया। आइए देखते हैं क्या है पूरी खबर और क्यों आई एक्ट्रेस चर्चा में।

फैन से मिला था उर्फी को यह तोहफा

उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी के जरिए वीडियो शेयर कर फैंस को इस खास बात की जानकारी दी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी एक फैन उन्हें एक स्वेटशर्ट गिफ्ट में देती है। वहीं फैन से यह गिफ्ट पाकर उर्फी भी काफी खुश नजर आती है और यही वजह है कि सोशल नेशन के दूसरे दिन वह इसे स्टेज पर कैरी करती हुई नजर आई थी। इस दौरान उनका फंकी लुक लोगों को काफी पसंद भी आया था।

इस तरीके से बनाया गया स्वेटशर्ट

वहीं इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उस फैन ने उर्फी की एक तस्वीर को कस्टमाइज कर उसे स्वेटशर्ट पर स्टाइल किया। इस तस्वीर को खास तरीके से ट्विस्ट कर तैयार किया। उर्फी की तस्वीर के साथ जिस तरह इस स्वेटशर्ट को बनाया गया वह वाकई काबिले तारीफ है। ना सिर्फ तस्वीर बल्कि स्वेटशर्ट पर उर्फी जावेद का नाम भी प्रिंट है। यह उनके यूनिक फैशन सेंस को दिखाने के लिए काफी है।

यूनिक फैशन सेंस की दीवानी है उर्फी

फैन ने इसे शेयर करते हुए कैपश्न में कहा, हमारे स्वेटशर्ट के साथ उर्फी द दिवा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं इसके लिए आपको जितना धन्यवाद दूं वह कम है। बात यह है कि मैं उसे कुछ उपहार देने के लिए वहां गयी थी, मुझे उसकी निर्भीकता पसंद है, मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा, वह कितनी विनम्र है उन्होंने मेरा दिल छीन लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026