---Advertisement---

Viral Video: रणबीर के इस एडिटेड वीडियो को शेयर कर यूजर ने निकाली पुरुषों पर भड़ास, देख एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका ने कहीं ये बात

Viral Video: रश्मिका क्यों एक वीडियो पर रणबीर कपूर के सपोर्ट में आई नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं एक्ट्रेस की तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2024 4:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले साल ‘एनिमल‘ फिल्म रिलीज हुई। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म सुपर डुपर हिट रही। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद भी किया लेकिन सोशल मीडिया पर एक महिला यूज़र ने एक एडिटेड वीडियो को शेयर करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद रणबीर कपूर के सपोर्ट में रश्मिका मंदाना उतरी है और फैन को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में और क्यों लाइमलाइट में आ गई रश्मिका।

क्या है ये माजरा

दरअसल एक महिला यूजर ने एनिमल फिल्म से रणबीर कपूर के रणविजय वाले किरदार की कई झलकियां को एडिट कर एक वीडियो तैयार की है जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र ने कैप्शन में लिखा, शायद यही वजह है कि पुरुषों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। उसने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “याद रखें कि किसी पुरुष पर भरोसा करने से ज्यादा डरावना कुछ नहीं है।”

रश्मिका ने दिया मजेदार जवाब

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जो वास्तविक में सराहनीय है। उन्होंने इस यूजर को ठीक करते हुए लिखा, “सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते सुधार एक बेवकूफ आदमी पर भरोसा करना डरावना होता है लेकिन बहुत सारे अच्छे आदमी भी है उन आदमियों पर भरोसा करना काफी स्पेशल होता है।”

रश्मिका पर फिदा हुए फैंस

वहीं रश्मिका के इस जवाब को सुनने के बाद लोग खुशी से उछल पड़े और कुछ लोग उनके सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इसलिए आप नेशनल क्रश है तो दूसरे ने कहा हमें पता है कि आप जो कहती हैं वह सही कहती हैं। एक ने लिखा शायद यह अपने फैमिली या फ्रेंडशिप से फ्रस्ट्रेटेड है। रश्मिका की बात करें तो वह बहुत जल्द अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2 द रूल’ में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026