---Advertisement---

Viral Video: क्यों Manoj Bajpayee और Piyush Mishra के इस वीडियो को बार-बार देखने पर फैंस हो रहे मजबूर? देखें किस तरह बदल गए ये सितारे

Viral Video: पीयूष मिश्रा और मनोज बाजपेयी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लगभग 3 दशक पहले का है लेकिन इसे देखने के बाद क्यों यूजर्स रह गए शॉक्ड, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 4, 2024 3:48 अपराह्न | Updated: नवम्बर 4, 2024 5:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: समय के साथ लोगों के चेहरे बदल जाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ लोग पहचान में नहीं आते हैं। यह हर किसी के साथ होता है जिससे कोई भी अछूता नहीं है। हमें अपनी फिल्मों से एंटरटेन करने वाले सितारों के पुराने वीडियो देखने के बाद वो भी पहचान में नहीं आते हैं। हम यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपके होश उड़ जाएंगे। वे काफी अलग नजर आ रहे हैं। आज फिल्मी दुनिया में पॉपुलर नाम बन चुके मनोज और पीयूष मिश्रा के इस वीडियो को देखने के बाद आप निश्चित तौर पर शॉक्ड रहने वाले हैं। आइए देखते हैं Viral Video।

Viral Video में Manoj Bajpayee और Piyush Mishra ने लोगों को किया शॉक्ड

https://www.youtube.com/shorts/AFx_usDVf5Q?feature=share
Credit- cine.tributebymagan

मनोज बाजपेयी और पीयूष मिश्रा का @cine.tributebymagan से वीडियो उनके मोस्ट पॉपुलर ड्रामा ‘सुनो रे किस्सा’ का है जो 1991 में काफी चर्चा में रहा। 3 दशक बाद भी यह काफी सुर्खियों में है और निश्चित तौर पर जब सामने यह वीडियो आ जाए तो लोग इसे पूरे देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं। मनोज इसमें पहचान में आ रहे हैं और ना ही पीयूष मिश्रा। धरती पर तंगहाल अंदाज में बैठे मनोज बाजपेयी को देखने के बाद निश्चित तौर पर आप शॉक्ड रह जाएंगे और आपको यकीन नहीं होगा कि फैमिली मैन स्टार कभी इस तरह दिखते थे। पीयूष मिश्रा को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। दोनों कॉफी यंग नजर आ रहे हैं।

यहां से हुई Manoj Bajpayee और Piyush Mishra के करियर की शुरुआत

यह वीडियो दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले ड्रामा ‘सुनो रे किस्सा’ का है जिसके निर्देशक बैरी जॉन थे तो गीत संगीत पीयूष मिश्रा ने दिया था। 30 साल से ज्यादा समय के बाद भी यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किए जा रहे हैं। यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 12000 लाइक मिल चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा व्यूज। पीयूष और मनोज ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी और उनका यह ड्रामा काफी सुर्खियों में रहा था।

इंडस्ट्री में बन चुके हैं Manoj Bajpayee एक ब्रांड

जहां मनोज बाजपेयी और पीयूष मिश्रा की बात करें तो दोनों ही फिल्मी दुनिया में एक चमकते सितारे बन चुके हैं। कॉमेडी से लेकर क्राइम और फैमिली मैन वाले अंदाज को मनोज बाजपेयी जिस तरह से निभाते हैं वह उन्हें बेस्ट अभिनेता साबित करने के लिए काफी है। एक्शन हो या फिर थ्रिलर अपने फैंस को इंप्रेस करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि वेब सीरीज से लेकर फिल्मों तक में उनका जादू चल गया है। अभी हाल ही में वह ‘भैय्या जी’ फिल्म में नजर आए थे।

Piyush Mishra नहीं हैं किसी पहचान के मोहताज

दूसरी तरफ पीयूष मिश्रा की बात करें तो ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’, ‘पिंक’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर लेखन के तौर पर ‘गजनी’ और ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह निश्चित तौर पर फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जिनकी उपलब्धियां गिनते गिनते समय कम पड़ जाए।फिल्मों में एक्टिंग की बात हो या फिर कहानी की बात और चाहे गीतकार की बात हो पीयूष मिश्रा लोगों को दीवाना बनना खूब जानते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026