---Advertisement---

Viral Video: ‘आलसी पुलिस!’ खलनायक के संजय दत्त से भी खतरनाक निकला कैदी, पुलिस की आंखों में धूल झोंक बेड़ियों संग हुआ फरार

Viral Video: दिन दहाड़े पुलिसवालों को कैदी ने बनाया बेवकूफ। बेड़ियों सहित हुआ होटल से फरार। वीडियो देख लोग हुए दंग।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 4, 2024 2:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सालों पहले संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एक फिल्म आयी थी, नाम था खलनायक (Khal Nayak)। इसमें संजू बाबा ने एक कैदी का रोल अदा किया था जो कि, पुलिसवालों की नाक के नीचे से कहकर जेल से फरार होता है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी सराहा था। अब सालों बाद एक ऐसा ही नजारा CCTV कैमरे में कैद हुआ है। इस वीडियो में रील का नहीं बल्कि रियल का कैदी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर दिन दहाड़े बेड़ियों सहित होटल से फरार हो गया। कैदी ने जिस अक्ल से पुलिस वालों को गच्चा दिया है, उसे देख एक यूजर पुलिस को आलली बता रहा है।

दिन -दहाड़े बेड़ियों सहित कैदी हुआ फरार

इस हैरतअंगेज Viral Video को FirstBiharJharkhand नाम के एक्स अकाउंट पर 3 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया , “होटल में AC की हवा खाती रही पुलिस, पैरों में बेड़ियों के साथ फरार हो गया अपराधी। अपराधी के पुलिस कस्टडी से भागने का वीडियो आया सामने”। ये घटना उड़ीसा की बताई जा रही है।आज तक पर छपी खबर के अनुसार ये घटना ओड़िशा के गजपति जिले की है। यहां के मोहना पुलिस थाना क्षेत्र कैदी ने बहुत ही अक्ल लगाते हुए इस घटना को अंजाम दिया है।

Viral Video हैरत में डाल रहा

Viral Video में देखा जा सकता है कैदी के पैरों में बेड़ियां बंधी हैं लेकिन वह फिर भी होटल की सीढ़ियों से उतरता है और नीचे तक पहुंच जाता है। कैदी का नाम जुएल सबर बताया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस ने उसे गांजे की तस्करी में 27 अक्टूबर को पकड़ा था। खबरों की मानें तो पुलिस वाले कैदी आगे की जांच के लिए लेकर जा रही थी और होटल में फ्रेश होने के लिए रुकी थी । लेकिन सुबह के समय आरोपी पुलिस की कैद से फरार हो गया। खबरों की मानें तो पुलिस अब कैदी को ढूंढ रही है।

इस घटना के वीडियो को देख एक यूजर लिखता है , “किस प्रदेश की है इतनी आलसी पुलिस बताओ”। इसके साथ ही कुछ यूजर्स फनी इमोजी बनाकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026