---Advertisement---

Note Burning Viral Video: क्या भारत में नोट जलाना वैध है? जानें डिटेल

Note Burning Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक व्यकित पैसों के नोट में आग लगाता दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 3, 2024 8:28 अपराह्न

Note Burning Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Note Burning Viral Video: हमने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि ‘ना बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया’। लेकिन अगर हम कहे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं जहां व्यक्ति अपने पैसों के नोटो को आग लगाते हुए देखा जा सकता है तो क्या आप यकीन करेंगे, जी हां एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा?

पैसा जलाने का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

दिवाली का त्योहार अब खत्म हो चुका है। लोग अपने-अपने घर से वापस भी लौटने लगे है। इसी बीच एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जहां एक व्यक्ति 100 और 500 के नोट जला रहा है। इस वीडियो को kumardineshbhai049 नाम के एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। हालांकि अगर उन नोटों को ध्यान से देखा जाए तो वह सारे नोट नकली है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि सभी नोटों पर चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है।

क्या भारत में नोट जलाना वैध है?

बता दें कि भारत में नोट जलाने को लेकर सरकार काफी सख्त है। अगर कोई नोट जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो सरकार द्वारा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाती है। अगर आसान भाषा में कहें तो भारत में नोट जलाना पू्र्ण रूप से प्रतिबंध है।

Note Burning Viral Video पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है एक यूजर ने लिखा कि

“क्यों जाला रहे हो एसे अच्छा छोटे गरीब बच्चों को दे देते”। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि

“अरे भाई तेरे पास ज्यादा है तो मुझे कर दे पर लक्ष्मी का उपहार मत कर वर्ना भूखा मारेगा”।

माना जा रहा है कि इस वीडियो को सख्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर व्यूज और लाइक पाने के लिए डाला होगा। हालांकि वीडियो ध्यान से देखने के बाद यह साफ पता चलता है कि नोट नकली है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026