Viral Video: क्यों करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की तारीफ में कहा ‘किंग ऑफ मोनोलॉग’, देख आप भी हो जाएंगे क्रेजी

Viral Video

Viral Video

Viral Video: पिछले कुछ समय से करण जौहर और कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। जहां कार्तिक के जन्मदिन पर करण जौहर ने इस बात की घोषणा की थी कि वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करने वाले हैं। वहीं इस सबके बीच बेंगलुरु के एक इवेंट में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया और वे स्टेज पर धमाल मचाते हुए नजर आए।एक साथ उन्हें देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें करण जौहर कार्तिक आर्यन को ‘किंग ऑफ मोनोलॉग’ कहते हुए नजर आए।

बिना सांस लिए कार्तिक आर्यन ने लोगों का हिलाया दिमाग

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में करण जौहर कार्तिक आर्यन से कहते हैं कि तुम स्टूडेंट्स को कुछ टिप्स दो। उन्होंने कहा अरे तुम भी तो स्टूडेंट रहे हो कार्तिक तो टिप्स देने में क्या प्रॉब्लम है। इस पर कार्तिक एक सांस में कहते हैं कि प्रॉब्लम यह है कि मैं स्टूडेंट हूं और क्या प्रॉब्लम है कि मैं चाहता हूं कि मेरी लाइफ में कोई प्रॉब्लम ना हो। लेकिन अगर मेरी लाइफ में कोई प्रॉब्लम नहीं है तो यह समाज की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। 10th में दाढ़ी आने से पहले सवाल आ जाता है कि आगे का क्या सोचा है अरे मैं अभी का नहीं सोचा तो आगे का कैसे सोचूंगा। पीसीएम लेना है या पीसीबी अरे मेरे दिमाग की एमसी गिर गई है थोड़ा सोचने तो दो।”

करण जौहर भी रह गए कार्तिक आर्यन को देखकर शॉक्ड

उन्होंने आगे कहा , “10th की साइंस में अच्छे मार्क्स आने के बाद बंदा पीसीएस ले लेता है लेकिन 10th की साइंस के बाद 11th में फिजिक्स में वह हाल होता है जैसे छत पर प्लास्टिक की बॉल से खेलने वाले शख्स को ब्रेटली के पास भेज दिया गया हो। सुबह उठो तो एमसीक्यू शाम हो तो एमसीक्यू अरे मेरे दिमाग की एमसीक्यू हो गई है और मुझे सपने में भी 4 ऑप्शंस आते हैं। रोटेशनल मोशन पढ़ते पढ़ते मेरे दिमाग के सेंटर ऑफ मास कौन फाइंड आउट करेगा।”

कार्तिक कहते हैं, “ऊपर से दोस्त पूरे टाइम बोलते हैं भाई आईआईटी जाकर मुझे भूल तो नहीं जाएगा अरे मुझे मुंबई लैंड तो होने दे इंस्टाग्राम व्हाट्सएप तो छोड़ यूपीआई से भी ब्लॉक कर दूंगा दिमाग खराब कर रखा है टिप्स दे दो टिप्स दे दो” इस पर करण जौहर कहते हैं, “ओह माय गॉड कार्तिक तुम तो तुम तो शंकर महादेव के ब्रेथलेस निकले यह सब बिना सांस लिए तुमने कैसे कह दिया। किंग ऑफ मोनोलॉग के लिए ताली बजाए।”

लोग कर रहे हैं इस फिल्म का इंतजार

यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और इस पर 4000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। करण जौहर और कार्तिक आर्यन की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है वहीं लोगों को इंतजार है तो उस फिल्म का जो करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन और एकता कपूर की बालाजी फिल्म के बैनर तले बनने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version