---Advertisement---

‘नेक्स्ट ट्रिप मेरी तरफ से…’ Virat Kohli से शर्त लगाकर Anushka Sharma को खुद ही खानी पड़ गई मुंह की! रोमांटिक वीडियो फैंस अंत तक देखने को हो रहे मजबूर

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के रोमांस के साथ-साथ उनकी शर्त चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 2, 2025 3:17 अपराह्न

Virat Kohli and Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर कपल गोल्स देते हुए दिखाई देते हैं और उन्हें जब भी साथ देखा जाता है तो निश्चित तौर पर उनके फैंस दीवाने हो जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ। दरअसल सोशल मीडिया पर Virat Kohli and Anushka Sharma के एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है और फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं है। दोनों का यह खूबसूरत वीडियो वाकई फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी है लेकिन इस वीडियो में एक बार फिर दोनों का रोमांस चर्चा में है। शॉकिंग बात यह है कि वीडियो सिर्फ एक विज्ञापन के लिए है।

रोमांटिक अंदाज से हटके डेटिंग को लेकर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के सामने खोल दिया राज

Virat Kohli and Anushka Sharma का यह वीडियो विजिट दुबई के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और लिखा गया, “दुबई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के सरप्राइज के लिए तैयार।” वीडियो में दोनों का एक से बढ़कर एक रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है जो उनके बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग और फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है। 3 मिनट 46 सेकंड के इस वीडियो का अंत काफी खास है जहां विराट कोहली बहुत बड़ा खुलासा करते हैं वह कहते हैं अनुष्का शर्मा को डेट करने के समय वह काफी नर्वस थे।

Virat Kohli and Anushka Sharma के बीच शर्त का अंजाम

वहीं इस वीडियो में अनुष्का शर्मा Virat Kohli से शर्त लगाकर हार का सामना करती है। दरअसल एक कपल को देखने के बाद विराट कोहली कहते हैं क्यूट जिस पर अनुष्का कहती है वे सिर्फ दोस्त होंगे। इस पर विराट कहते हैं नहीं वे डेट कर रहे हैं। उसके चेहरे से पता चल रहा है नर्वस है। अनुष्का कहती है तुम्हें कैसे पता क्रिकेटर जवाब देते हैं कि मैं भी था तो Anushka Sharma शर्त लगती है और कहती है कि नेक्स्ट ट्रिप मेरी तरफ से। वही तुरंत ही यह दिखाई देता है कि पास में खड़े लड़के ने लड़की को प्रपोज किया। इसके बाद अनुष्का शर्त हार जाती है। वीडियो वाकई काफी मजेदार है और कपल का रोमांस देख फैंस नजरे नहीं हटा पाएंगे।

यूट्यूब चैनल से जारी Virat Kohli and Anushka Sharma के इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026