Virat Kohli: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाले धुरंधर 2 को रिलीज को लगभग 20 दिन हो चुके हैं। वहीं फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई सिर्फ भारत में कर चुकी है। निश्चित तौर पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह एक इतिहास दर्ज कर रही है तो वही फैंसी से लेकर सेलेब्स तक इस पर रिव्यू दे रहे हैं। हर एक इस फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस लिस्ट में अब स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम भी शुमार हो चुका है जिन्होंने आदित्य धर की के धुरंधर 2 देखने के बाद अपना रिव्यू सोशल मीडिया के जरिए दिया है। हालांकि इसके बीच विराट कोहली की टिप्पणी देखकर डायरेक्टर को यकीन नहीं हुआ। वहीं अनुष्का ने अपने को स्टार रणवीर सिंह की भी तारीफ की है।
Virat Kohli ने आदित्य धर के साथ की रणवीर सिंह की तारीफ
इसके साथ ही विराट कोहली ने धुरंधर 2 देखने के बाद इसके पोस्ट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, “आज फिल्म देखी और मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि मैंने इंडिया में बना ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पहले कभी नहीं देखा। इसने हर तरह के इमोशन को सामने ला दिया और मैं लगभग 4 घंटे तक एक बार भी नहीं हिला। आदित्य धर आपने जो बनाया है उसमें आपका टैलेंट और पक्का यकीन दिखता है। आपको सलाम। आप जीनियस हैं। और हालांकि सभी एक्टर अपने रोल में बहुत अच्छे थे लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद आप एक अलग लेवल पर पहुंच गए हैं और आपकी परफॉर्मेंस बहुत शानदार थी। बिल्कुल वॉव।”
आदित्य धर ने धुरंधर 2 की तारीफ विराट कोहली से सुन क्या कहा
जवाब में आदित्य धर ने कहा, “वॉव! यकीन नहीं हो रहा कि यह हो रहा है। विराट, यह सच में बहुत मायने रखता है। आपके अंडर-19 WC के दिनों से ही आपका फैन हूं। एक पीढ़ी में एक बार आने वाले लेजेंड को इस तरह प्यार दिखाते देखना अलग एहसास कराता है। जिस तरह से आप हर बार बाहर निकलते समय देश को आगे ले जाते हैं, वह हमें भी, अपने छोटे से तरीके से, प्रेरित करता है। हम हमेशा अपनी फिल्मों से भारत को गर्व महसूस कराने की कोशिश करेंगे। जय हिंद।”
अनुष्का शर्मा ने धुरंधर 2 देखने के बाद कहीं ये बात
धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आदित्य धर आपने क्या शानदार फ़िल्म बनाई है! लगभग 4 घंटे लंबी फ़िल्म बनाने के लिए बहुत ज़्यादा यकीन चाहिए। दिलचस्प और दिलचस्प, बहुत ध्यान से बनाई गई यह फ़िल्म शुरू से आखिर तक आपका ध्यान खींचती है। आप एक बहुत ही ओरिजिनल और पक्के फिल्ममेकर हैं। रणवीर सिंह आपने एक ऐसे किरदार को बखूबी निभाया जो ज़िंदगी में एक बार मिलता है और एक सॉलिड, बेदाग परफॉर्मेंस दी। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी सर और फिल्म का हर एक शानदार एक्टर – हर परफॉर्मेंस एकदम सही है। आप में से हर एक के बिना फिल्म के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। इसके पीछे सभी को बहुत-बहुत बधाई।”
आदित्य धर ने की अनुष्का की तारीफ
जवाब में आदित्य धर ने लिखा, “आप जैसे असाधारण टैलेंट से यह सुनना सच में बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत-बहुत धन्यवाद, अनुष्का। यह हमें और उंचे लक्ष्य रखने, ईमानदारी, दिल और मकसद के साथ कहानियां बताने… कुछ ऐसा बनाने के लिए प्रेरित करता है जो सच में लोगों को छू जाए।”
जहां तक धुरंधर 2 की कमाई की बात करें तो सैक्निलक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इसका कलेक्शन 1024 करोड़ रुपए हो चुकी है। फिलहाल इसका जलवा जारी है।
