Vivek Ranjan Agnihotri: पश्चिम बंगाल की राजनीति फिलहाल लोगों के जुबान पर है जहां चुनावी रुझान के बाद लोग यह मान बैठे हैं कि इस बार ममता बनर्जी की कुर्सी छिन चुकी है। हालांकि इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं लेकिन इस सब के बीच विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी पर व्यंग्य करते हुए एक वीडियो जारी किया। इसके साथ ही बंगाल के लोगों को आजादी की बधाई देते हुए नजर आए। आइए जानते हैं द बंगाल फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स की घटना का जिक्र करते हुए आखिर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने क्या कहा है।
बंगाल की अराजकता को लेकर क्या बोले विवेक रंजन अग्निहोत्री
NEVER AGAIN.
For those who don’t know, @MamataOfficial cancelled me in Bengal after the release of #TheKashmirFiles. The film was taken out of cinema halls, and she said I would NOT BE ALLOWED TO ENTER Bengal.
Last year, she BANNED #TheBengalFiles completely in West Bengal. Our… pic.twitter.com/9JzHU2lgwE
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 5, 2026
इस वीडियो में बंगाल फाइल्स की घटना को याद करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री नजर आते हैं और कहते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह वीडियो आपके लिए है। हमारी फिल्म बंगाल फाइल्स पूरे विश्व में रिलीज होने वाली थी लेकिन सबका ऐसा मानना है कि पश्चिम बंगाल में इसे बैन कर दिया गया सिनेमाघरों में इसे दिखाने से डरते हैं क्योंकि उन पर पॉलिटिकल प्रेशर है। आपकी पुलिस हमें रोकते रही। इस दौरान वह बंगाल में अराजकता और तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए नजर आते हैं।।
ममता बनर्जी पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निशाना साधा
जहां इस वीडियो के साथ विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, “फिर कभी नहीं। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए ममता बनर्जी ने द कश्मीर फाइल्स रिलीज़ होने के बाद बंगाल में मुझे बैन कर दिया था। फ़िल्म को सिनेमा हॉल से हटा दिया गया था, और उन्होंने कहा था कि मुझे बंगाल में घुसने की इजाज़त नहीं होगी। पिछले साल, उन्होंने पश्चिम बंगाल में द बंगाल फाइल्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया था। हम पर हमला किया गया और मारपीट की गई। मेरे ख़िलाफ़ दर्जनों FIR दर्ज की गईं। बंगाल में मुझे बैन कर दिया गया था। मैं गवर्नर से अपना अवॉर्ड लेने भी नहीं जा पाया।
Vivek Ranjan Agnihotri ने बंगाल के लोगों को दिया खास पैगाम
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आगे कहा, “लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी। इन चुनावों के दौरान, हमने यह पक्का किया कि द बंगाल फाइल्स बंगाल भर में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को (चुपके से) दिखाई जाए। मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने छोटे से तरीके से ही सही, लड़ाई लड़ी। और आख़िरकार… यह ज़बरदस्त जीत। बंगाल के महान लोगों को बधाई। अब आप बिना किसी डर के, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं।”
निश्चित तौर पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने जिस अंदाज में ममता बनर्जी पर तंज किया है वह सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है।
