---Advertisement---

क्या धक्का देने से पहले नशे में धुत थे Nandamuri Balakrishna? इस वीडियो ने किया पर्दा फाश, ऐसा रहा Anjali का रिएक्शन

Nandamuri Balakrishna का एक्ट्रेस Anjali को धक्का देने की वजह पता लग गई है। चलिए जानते हैं वह क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 31, 2024 1:21 अपराह्न

Nandamuri Balakrishna
Follow Us
---Advertisement---

Nandamuri Balakrishna: साउथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) को इन दिनों बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बता दें ट्रोलिंग की वजह रीसेंट इवेंट में एक्टर का मशहूर एक्ट्रेस अंजलि को स्टेज पर जोर से धक्का मारना है। नंदमुरी का अंजलि को धक्का मारने वाली वीडियो के तेज़ी से वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो सामने आ रहा है, जिसके अनुसार नंदमुरी धक्का देने से पहले नशे में धुत थे। चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है।

क्या नशे में धुत थे Nandamuri Balakrishna?

हाल में tellychakkar नामक एक इंस्टा अकाउंट द्वारा सोशल मीडिया पर उसी इवेंट का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण ने एक्ट्रेस अंजलि को धक्का मारा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि, जहां एक्टर बैठे हुए हैं उनके बराबर में रखी पानी की बोतल में पानी की जगह शराब है। और इसी वायरल होती वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, एक्टर नंदमुरी अंजलि को धक्का माराने से पहले नशे में धुत थे।

नंदमुरी के सपोर्ट में उतरी अंजलि

बताते चलें एक्ट्रेस अंजलि को नंदमुरी का धक्का मारने वाला वीडियो वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस के इस रिएक्शन से साफ हो रहा है कि वह नंदमुरी बालकृष्ण को सपोर्ट कर रही हैं। इसी के साथ बता दें, अंजलि ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्विट किया और लिखा “मैं नंदमुरी बालकृष्ण का गैंग्स ऑफ़ गोदावरी के प्री रिलीज़ इवेंट में आने के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं, यहीं मैं बताना चाहूंगी कि नंदमुरी बालकृष्ण और मैंने हमेशा एक दूसरे के लिए रिसपेक्ट बनाए रखी है और मेरे लिए उनके साथ स्टेज शेयर करना बहुत सौभाग्य की बात है”

एक्ट्रेस पर भड़क उठे फैंस

एक्ट्रेस अंजलि का नंदमुरी को सपोर्ट करना फैंस खासा पसंद नहीं आया, जिससे लोग उनसे नाराज हो गए और उन्हें बुरा भला कहते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “इन्हें डिफेंड करने में अब बहुत लेट हो चुका है” वहीं दूसरे ने लिखा “फोर्स्ड ट्वीट, कोई नी ये आपकी मर्जी है पर अंदर से आपको भी पता है कि आपके साथ क्या हुआ”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026