---Advertisement---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की ‘2 हजार करोड़ की फ्लॉप फिल्म’ देखने उमड़ी भीड़, पहले दिन बनाया रिकॉर्ड

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1:अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। दुनिया भर में 29 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने 'भूत बंगला' और 'जॉली एलएलबी 3' को पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 27, 2026 1:02 अपराह्न

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की कॉमेडी एडवेंचर मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। उनकी इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म बिजनेसमैन के द्वारा 2 हजार करोड़ की फ्लॉप मूवी बनाने के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसकी शूटिंग में ही 36 से ज्यादा बॉलीवुड के सितारे नजर आए हैं। वो सभी अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं। इसका असर ऑपनिंड डे पर साफ देखने को मिला है।

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

‘वेलकम टू द जंगल’ ने ऑपनिंड डे पर भारत में 22.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 10892 शोज से हुई है।
वहीं, विदेशों में इसका कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपए है। पहले दिन अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 29.3 करोड़ रुपए किया है। इस मूवी का बजट 300 करोड़ के आस-पास है। इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, और रवीना टंडन जैसे लगभग 36 से ज्यादा सितारे हैं।यह फिल्म फेमस ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म  ‘वेलकम टू द जंगल’  की कहानी

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’  2000 करोड़ रुपये की  फ्लॉप मूवी बनाते कुछ लोगों के आस-पास घूमती है।इसे बनाने में कई सारे स्टार्स लगे हैं। जो कि, कॉमेडी से हंसा-हंसाकर बुरा हाल कर देते हैं। यही कारण है कि, इस मूवी ने पहले ही दिन बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी है। इसने ‘भूत बंगला’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ को भी पछाड़ दिया है। वीकेंड पर अक्षय कुमार की ये फिल्म हाफ सेंचुरी को पार कर सकती है। इससे मेकर्स और फैंस को काफी सारी उम्मीदें हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026

The Traitors 2

अगस्त 11, 2026