---Advertisement---

‘सब पगला गए…’ Welcome to the Jungle सॉन्ग देख लोगों ने की मजेदार टिप्पणी, उर्वशी रौतेला से लेकर कृष्णा अभिषेक भी बने अक्षय कुमार की भीड़ का हिस्सा

Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म से टाइटल ट्रैक देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। कृष्णा अभिषेक से लेकर उर्वशी रौतेला और बाकी स्टार्स सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 18, 2026 2:28 अपराह्न

Welcome to the Jungle
Follow Us
---Advertisement---

Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार फिलहाल हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में अपना जलवा दिखाने में कामयाब रहे और इसे लोगों ने खूब प्यार किया है। बहुत जल्द वह एक बात फिर से लोगों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वेलकम टू द जंगल को लेकर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच अब टाइटल ट्रैक जारी किया गया है लेकिन इस मजेदार गाने को देखने के बाद जहां कुछ लोग क्रेजी हो गए हैं। कुछ मजेदार टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं। लोगों का ध्यान कृष्णा अभिषेक से लेकर उर्वशी रौतेला तक ने खींचा है।

Welcome To The Jungle का यह गाना है फुल धमाका

वेलकम टू द जंगल टाइटल ट्रैक की बात करें तो यहां पूरे स्टार कास्ट की झलक दिखाई गई है जिसमें उर्वशी रौतेला से लेकर कृष्णा अभिषेक को देखा गया है। सुनील शेट्टी नाना पाटेकर स्टाइल में प्याज बेचते हुए नजर आते हैं तो अक्षय कुमार तुषार कपूर के साथ आलू बेचते हुए नजर आते हैं। सॉन्ग में जंगल में मस्ती करती हुई टीम नजर आ रही है। जहां जैकलीन फर्नांडीज से लेकर सुनील शेट्टी और अरशद वारसी, कृष्णा अभिषेक, उर्वशी रौतेला, तुषार कपूर जॉनी लीवर जैसे स्टार्स को देखा जा रहा है। रवीना टंडन के साथ अक्षय कुमार की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

अक्षय कुमार के वेलकम टू द जंगल टाइटल ट्रैक पर क्या बोल रहे लोग

वहीं वेलकम टू द जंगल सॉन्ग को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “इस जंगल में अब रोर भी होगा और शोर भी होगा। जहां इस जंगल की भीड़ को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट करने में पीछे नहीं है। एक यूजर ने कहा क्या लारा दत्ता ने उर्वशी रौतेला को रिप्लेस कर दिया है। एक यूजर ने कहा इसने तबाही मचा दी है। एक यूजर ने लिखा क्या कोरियोग्राफी है सब पगला गए हैं तो एक यूजर ने कहा उर्वशी किधर से आ गई है अनाउंसमेंट के समय तो नहीं थी। दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडिस को लेकर लोग क्रेजी देख रहे हैं तो वहीं अक्षय कुमार की कॉमेडी का इंतजार करने लगे।

वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है जो अहमद खान के निर्देशन में बनी है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026