Priyanka Chopra: देसी गर्ल से इंटरनेशनल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत ही नहीं दुनियाभर की मीडिया के द्वारा कवर की जा रही हैं। अभी हालहि में पति निक जोनस ने बीवी प्रियंका और बेटी की खास तस्वीरें मदर्स डे पर शेयर की थीं। जिन्हें खूब प्यार मिला। लॉस एंजिल्स में आयोजित गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर का अवॉर्ड मिला है। इस इवेंट में उनके द्वारा पहनी गई खास ड्रेस ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा है। इस समय भारतीय यूजर्स एक्ट्रेस के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। वो एस.एस राजामौली की वाराणसी फिल्म से भारतीय सिनेमा में सालों बाद वापसी कर रही हैं। इस साउथ फिल्म के जरुए वो बॉलीवुड को झटका दे सकती हैं। इस मूवी में उनका खास रोल रहने वाला है।
Priyanka Chopra की ‘वाराणसी’ फिल्म कैसी होगी?
RRR, बाहुबली 1 और 2 और मगधीरा जैसी सुपर हिट फिल्में बना चुके एस.एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ मूवी में प्रियंका चोपड़ा का मंदाकिनी नाम की लड़की का खास रोल हैं। इसमें वो एक्शन करते हुए दिखेंगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में पीली साड़ी पहने और हाथ में पिस्तौल थामे उनके लुक से किरदार का अंदाजा लगाया जा सकता है। खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने तेलुगु भाषा सीखी है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के लिए खास तरह का डांस भी सीखा है। इस फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका, केन्या और वाराणसी जैसी खूबसूरत जगहों पर हुई । इस मूवी में एक्ट्रेस के साथ साउथ सुपर स्टार महेश बाबू हैं। फिल्म एक टाइम-ट्रैवल और एडवेंचर पर आधारित हैं। जिसमें पौराणिक घटाएं देखने को मिलेंगी। इसका बजट 1400 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय काम ही काम हैं। साल 2027 में उनका ,साउथ फिल्म वाराणसी आ रही है। वहीं, देसी गर्ल हॉलीवुड सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म रीसेट में ऑरलैंडो ब्लूम के साथ दिखेंगी। वहीं, प्रियंका हेड्स ऑफ स्टे में जॉन सीना के साथ काम करेंगीं। इसके साथ एक्ट्रेस नेशनल और इंटरनेशनल बड़ी इवेंट में जाने को कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
