---Advertisement---

Ramayana फिल्म में रणबीर कपूर की किस आदत पर फिदा हुए रवि दुबे, TV एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ramayana : बॉलीवुड की सबसे फिल्म कही जा रही रामायण का हिस्सा टीवी एक्टर रवि दुबे भी हैं। उन्हें भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल मिला है। फिल्म दिवाली पर पर रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले रवि दुबे ने रणबीर कपूर को लेकर एक खुलासा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 28, 2026 4:49 अपराह्न

Ramayana
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana : भारतीय सिनेमा की सबसे बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ में टीवी एक्टर रवि दुबे अहम रोल कर रहे हैं। नितेश तिवारी की इस 4000 हजार करोड़ की फिल्म में उन्हें भागवान राम यानी की रणबीर कपूर के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल करने का मौका मिला है। फिल्म इस दिवाली पर रिलीज हो रही है। लेकिन इस बीच रवि दुबे ने रणबीर कपूर के साथ किए गए अपने काम के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया है कि, किस तरह से तीन सालों से वो रणबीर कपूर के साथ काम कर रहे हैं उन्हें फुल सपोर्ट एक्टर की तरफ से मिल रहा है।

Ramayana  फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रवि दुबे को कैसा लगा? 

रवि दुबे ने रणबीर कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो को शेयर किया है। इसके साथ ही रामायण  मूवी में शूटिंग के दौरान अपने 3 साल के अनुभव को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,  ‘पिछले तीन सालों से, मुझे ‘रामायण’ जैसी ऐतिहासिक फ़िल्म का हिस्सा बनने और रणबीर कपूर जैसे शानदार एक्टर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का सौभाग्य मिला है। मुझे नहीं लगता कि रणबीर भाई को पता है कि उनके छोटे भाई के तौर पर उनके साथ काम करते हुए मैंने उनसे कितना कुछ सीखा है। मैंने उनका विनम्र स्वभाव, उनका कमिटमेंट और हर पल में उनकी पूरी लगन देखी है। जो बात मेरे दिल में सबसे ज़्यादा बसी है, वह यह है कि वे कितनी खामोशी से यह सब करते हैं। वे किरदार और फ़िल्म में अपनी पूरी जान लगा देते हैं, फिर भी कभी अपनी मेहनत का दिखावा नहीं करते और न ही सेट पर किसी और पर इसका बोझ पड़ने देते हैं।

देखें पोस्ट

Ramayana
Picture Credit: इंस्टाग्राम

इन तीन सालों में मेरा यह यकीन और मज़बूत हुआ है कि एक एक्टर, लीडिंग मैन और प्रोफ़ेशनल के तौर पर, वे सबसे बेहतरीन हैं। मैंने उनके जैसा इंसान आज तक नहीं देखा। अपनी पहली फ़िल्म में उनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक ऐसा तोहफ़ा है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। एक एक्टर और प्रोफ़ेशनल होने की अपनी एक मर्यादा होती है—एक अनकहा नियम या उसूल… काम और अपने आस-पास के लोगों का सम्मान करने का तरीका, और ‘रामायण’ जैसी फ़िल्म में अपनी जगह के साथ आने वाली ज़िम्मेदारी को निभाने का ढंग। रणबीर भाई इन सब बातों को बहुत ही शानदार और शालीनता से निभाते हैं। मैं शुक्रगुज़ार हूं कि मुझे इसे इतने करीब से देखने का मौका मिला।
हैप्पी बर्थडे रणबीर भाई।’

‘रामायण’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

‘रामायण’ फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर और दूसरा 2027 में आएगा। इसका बजट 4000 हजार करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर, साई पल्लवी , रवि दुबे , यश, सनी देओल , अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े एक्टर्स हैं। मूवी में साउथ से लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारे काम कर रहे हैं। फिल्म में काफी  कुछ हटकर देखने को मिलने वाला है। इस मूवी को इंटरनेशनल  लेवल पर रिलीज किया जाएगा।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026