---Advertisement---

क्यों अपने से 7 साल छोटे आदमी के पैरों में गिर गए Amitabh Bachchan? वायरल हो रहा वीडियो

Amitabh Bachchan का Kalki 2898 AD के इवेंट से एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बी अपने से 7 साल छोटे आदमी के पैर छूते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 21, 2024 8:51 पूर्वाह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: हाल में बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को Kalki 2898 AD के प्री रिलीज़ इवेंट में मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और साउथ के जाने-माने एक्टर प्रभास के साथ देखा गया था। इवेंट की कई वीडियोज वायरल हुई लेकिन, अब इंटरनेट पर इवेंट कि एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तेजी से वायरल होती वीडियो में अमिताभ बच्चन अपने से 7 साल छोटे आदमी के पैर छूते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

7 साल छोटे आदमी के पैर छूते दिखे Amitabh Bachchan

realbollywoodhungama नामक इंसस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो कल्कि 2898 एडी के प्री रिलीज़ इवेंट का है। इस वीडियो के मुताबिक अश्विनी दत्त पहले से ही स्टेज पर खड़े होते हैं वहीं एंकर अमिताभ बच्चन को भी स्टेज पर बुलाते हैं और कुछ शब्द कहने के लिए कहते हैं। इसी बीच बॉलीवुड के बिग बी झुक जाते हैं और अश्विनी दत्त के पैर छुते हैं। हालांकि अश्विनी दत्त अमिताभ बच्चन से पूरे 7 साल छोटे हैं लेकिन फिर भी एक्टर ने उनके पैर छुए और उन्हें सम्मानित किया।

कौन है अश्विनी दत्त?

यह खबर पढ़ते ही आपके मन में सवाल आ रहे होंगे कि आखिर यह आदमी कौन है और अमिताभ बच्चन ने उनके पैर क्यों छुए? तो आपको बता दें अश्विनी दत्त टॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज के मालिक और अपकमिंग मूवी कल्कि 2898 एडी के प्रोड्यूसर भी हैं। यहीं आपको बता दें, अमिताभ बच्चन ने प्रोड्यूसर के पैर छूने से पहले उनकी तारीफें की और उनके बेहद काइंड बताया।

फिल्म में धांसू किरदार निभाने वाले हैं अमिताभ

साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक मूवी में दीपिका पादुकोण और प्रभास ही नहीं बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की एक्टिंग भी काफी शानदार है। वह इस फिल्म में काफी सालों बाद एक्शन रोल प्ले करते और फैंस का दिल जीतते नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026