Kiara Advani: ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है। इसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर दी है। जहां एक तरफ कियारा के मां बनने पर फैंस झूम उठे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ विरोधी ट्रोलिंग पर उतर आए हैं। वो कियारा के 2025 में हुई पहली बेटी और 2026 में दूसरे बच्चे की घोषणा पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ने तो एक्ट्रेस की तुलना दीपिका पादुकोण से कर दी है। इसके साथ ही उनके करियर पर भी सवाल उठाए हैं।
Kiara Advani को दूसरी बार मां बनते देख ट्रोलर्स को लगी मर्च
बॉलीवुड के पावर कपल के नाम से मशहूर कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली बेटी सरायाह मल्होत्रा 15 जुलाई 2025 को पैदा हुई थीं। अब कपल ने 7 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।
इसके साथ ही प्यारा सा कैप्शन देते हुए लिखा है कि, ‘एक बार फिर हमें सबसे अनमोल तोहफे से नवाजा गया है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गए हैं ।’ इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर किया गया है। जिसमें सिद्धार्थ और बेटी सरायाह के हाथों के ऊपर नन्हे सफेद मोज़े रखे हुए हैं। इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपने घर आने वाली नई खुशखबरी की जानकारी दी है।
कियारा आडवाणी को क्यों कर रहे ट्रोल?
कियारा आडवाणी ने जैसे ही पति और नन्ही बेटी के साथ दूसरे बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर कि, वैसे ही कुछ विरोधियों ने ट्रोलिंग करना शुरु कर दी। वो बच्चों के बीच गैप को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि, पहली बेटी अभी देढ़ साल की है, ऐसे में कियारा का दोबारा बनने का फैसला उनकी हेल्थ को बिगाड़ सकता है। वहीं, काफी लोगों का कहना है कि, दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतर होना चाहिए। वहीं, काफी सारे यूजर्स कियारा आडवाणी को ‘टॉक्सिक’ फिल्म में साउथ एक्टर यश के साथ उनकी केमिस्ट्री को देखकर ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग चाहते हैं कि, इस बार छोटा सिद्धार्थ आना चाहिए। आपको बता दैें, कियारा की उम्र 35 साल है और वो दूसरी बार मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
