Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अचानक से खबरों में आ गई हैं। इसका कारण कोई नई फिल्म नहीं बल्कि दिवाली से जुड़ा एक बयान है। जिसके कारण मुम्बई की मेयर ऋतु तावड़े से उनकी कॉन्ट्रोवर्सी हो गयी है। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने इस मामले को और आगे बढ़ाते हुए दीया मिर्जा पर सीधे हिन्दू विरोधी होने के आरोप लगाए हैं। वहीं, मुम्बई बीजेपी अक्ष्यक्ष ने एक्ट्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि, ‘हमें दीया मिर्जा से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि दिवाली कैसे मनानी चाहिए। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से रची-बसी हैं।’
Dia Mirza और मुम्बई मेयर के बीच क्यों हुआ विवाद?
ये सारा विवाद तब शुरु हुआ जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका के द्वारा दीपावली पर पब्लिक प्लेस पर पटाखे ना फोड़ने की अपील की गई थी। इस दौरान अभियान से जुडे क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाघ हर्षदा खानविलकर और दिया मिर्जा के वीडियो को बीएमसी ने सोशल मीडिया पर डाला था। जिसके बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने सिर्फ दीया मिर्जा के वीडियो विरोध किया और बीएमसी ने वीडियो हटा दिया और सभी सेलिब्रेटीज का रहने दिया। इस विरोध में मुंबई महानगरपालिका की महापौर ऋतु तावड़े भी कूद पड़ी। उन्होंने कहा कि, भविष्य में दीया मिर्जा बीएमसी के किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगी।
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने विवाद पर क्या कहा?
इस विवाद पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा का भी बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा, ‘दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की जीत का उत्सव है। यह वीडियो लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया गया था, ताकि उन्हें अधिक स्वस्थ और सोच-समझकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया जा सके. वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक मुद्दा है और इसे कम करने की दिशा में किया गया हर प्रयास सभी के लिए बेहतर पर्यावरण की ओर एक कदम है।’







