---Advertisement---

Rashmi Desai ने रणवीर सिंह पर क्यों निकाली भड़ास, एडल्ट एक्टर जॉनी सिन्स के साथ काम करना पड़ा भारी

Rashmi Desai: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एडल्ट एक्टर जॉनी सिंस के हाल ही में जारी एक ऐड ने मानो इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। दरअसल यह ऐड 90 के दशक के टीवी शो के स्टाइल में शूट किया गया है जिसमें वह सेक्सुअल हेल्थ एंड वैलनेस ब्रांड को प्रमोट करते हुए नजर आ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2024 4:25 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:59 अपराह्न

Rashmi Desai
Follow Us
---Advertisement---

Rashmi Desai: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एडल्ट एक्टर जॉनी सिंस के हाल ही में जारी एक ऐड ने मानो इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। दरअसल यह ऐड 90 के दशक के टीवी शो के स्टाइल में शूट किया गया है जिसमें वह सेक्सुअल हेल्थ एंड वैलनेस ब्रांड को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस एड को देखने के बाद जहां एक तरफ टीवी स्टार्स भड़क उठे हैं। वहीं रणवीर की एक्टिंग की बॉलीवुड स्टार्स तारीफ कर रहे हैं। इस एड को देखने के बाद टीवी इंडस्ट्री की एक हसीना में जमकर निशान साध रही है।

हम बात कर रहे हैं रश्मि देसाई की जो इस एड पर हल्ला बोलती हुई नजर आई। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Rashmi Desai ने एड को बताया टीवी का अपमान

रश्मि देसाई ने आगे कहा, “लेकिन मैं सॉरी हूं टीवी शो पर सब नहीं दिखाया जाता। यह सब बड़ी स्क्रीन पर होता है मैं जरूर से ज्यादा रिएक्शन दे रही हूं लेकिन हम अपने दर्शकों को संस्कृति और प्यार दिखाते हैं। रियलिटी को दिखाने में कुछ गलत नहीं है लेकिन वास्तव में यह पूरी टीवी इंडस्ट्री के लिए एक चेक है। मैं नाराज हूं क्योंकि टीवी इंडस्ट्री मेरे लिए सम्मानजनक जर्नी रही है। उम्मीद है कि आप भावना को समझेंगे।” रश्मि देसाई से पहले भी कई स्टार्स इस एड पर रिएक्ट कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्या होगा इस मामले का अंजाम।

Rashmi Desai ने रणवीर सिंह पर किया वार

इस ओवर ड्रैमेटिक ऐड को देखने के बाद Rashmi Desai चुप नहीं रह सकी और उन्होंने लिखा, “मैंने अपना काम रिजनल फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया और टीवी इंडस्ट्री में काम अपना स्टार्ट किया। लोग इसे छोटी स्क्रीन कहते हैं। इस रील को देखने के बाद जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा कि यह पूरी टीवी इंडस्ट्री और इसमें काम करने वाले लोगों का अपमान है क्योंकि हमें हमेशा छोटा महसूस कराया जाता है और उसी तरह का व्यवहार भी दिया जाता है।”

Rashmi Desai इस एड को देखकर हुई आगबबूला

इरेक्टाइल डिसफंक्शन एड में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह जेठ बने हैं और घर की छोटी बहू घर छोड़कर जा रही होती है। वहीं उसे रोकने के लिए रणवीर सिंह कहते हैं, “क्यों जा रही हो बहू क्या तुम यहां पर खुश नहीं हो।” इस पर छोटी बहू एडल्ट एक्टर जॉनी सिन्स के साथ रिलेशनशिप के बारे में बताती है और ताना मारती है। वहीं ऐसे में घर में ड्रामा दिखता है और एक बुजुर्ग महिला जाकर छोटी बहू को थप्पड़ लगाती है और वह छत से नीचे गिरने लगती है। ऐसे में रणबीर बोल्ड केयर का ऐड करते हुए जॉनी सिंस को देते हैं और जॉनी पत्नी बनी महिला को बचा लेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026