---Advertisement---

Taapsee Pannu को क्यों पसंद नहीं चमचागिरी करने वाला मर्द? पति को लेकर किया हिला देने वाला खुलासा

Taapsee Pannu : तापसी पन्नू की 'अस्सी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। इस बीच उनके इंटरव्यू काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनका एक बयान पति को लेकर दिया गया है, जिसमें वो कह रही हैं कि, उनका पार्टनर कैसा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 26, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Taapsee Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो चुकी हो लेकिन उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। जिसके कारण वो लगातार गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं। ‘अस्सी’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस के द्वारा दिए गए बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हुई हर बात जानना चाहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक बयान काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें वो शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बता रही हैं कि,  उन्हें हां में हां करने वाला पार्टनर कभी नहीं चाहिए था। उन्हें ऐसे लोग पसंद नहीं हैं जो दिन को दिन और रात को रात कहें। तापसी पन्नू की इस सोच को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Taapsee Pannu को कैसा पार्टनर है पसंद?

आपको बता दें, अस्सी फिल्म के प्रमोशन के दैरान तापसी  पन्नी फेमस एंकर और यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में गई थीं। जहां पर उनसे सवाल किया गया कि, क्या उनका पति उनसे डरता है?

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: shubhankarmishraofficial

इस पर एक्ट्रेस ने कहा बिल्कुल नहीं , अगर वो ऐसा होता तो शादी ही नहीं करतीं। उन्हें बिल्कुल भी ऐसे लोग पसंद नहीं है जो कि,  उनके द्वारा कहे गए दिन को दिन और रात को रात कहें। उनके लिए पार्टनर का मतलब एक सामान होना है। दोनों अपनी-अपनी राय रख सकें। एक्ट्रेस ने कहा उन्हें  हां मैं  हां मिलाने वाले लोग पसंद ही नहीं  हैं। आपको  बता दें,  तापसी पन्नू ने बहुत ही सीक्रेट मैरिज की थी। उन्होंने 24 मार्च 2024 को डेनमार्क के एक प्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए से 10 साल से ज्यादा अफेयर के बाद शादी की थी। वो अपनी लाइफ में बहुत ही खुश हैं।

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ फfल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम

तापसी पन्नू की महिला यौन शोषण पर बनी फिल्म अस्सी 20 फरवरी को रिलीज हुई थीं। मूवी का बजट 30 करोड़ के आस-पास है। लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7 करोड़ के आस-पास ही कमा चुकी है। फिल्म का एक हफ्ते के अंदर ही दम निकल गया है। अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी ये मूवी बेहद गंभीर मुद्दे पर है लेकिन इसके बाद भी ऑडियंस इसे देखने नहीं पहुंच रही है। फिलहाल मूवी की हालत तो बहुत ही बुरी है लेकिन एक्ट्रेस की एक्टिंग काफी पसंद की जा रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026