Imtiaz Ali के साथ मीट खाने से क्यों डरते हैं अनुराग कश्यप? कारण जानकर पकड़ लेंगे सिर

Imtiaz Ali : बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली 16 जून को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उनके दोस्ट अनुराग कश्यप का एक इंटरव्यू चर्चा में हैं। इसमें उनका कहना है कि, इम्तियाज के साथ उन्हें मटन खोने से सबसे ज्यादा डर लगता है।

Imtiaz Ali

Picture Credit: Google

Imtiaz Ali : बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली 16 जून को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उनसे जुड़ी हुई चीजों को फैंस के द्वारा खूब सर्च किया जा रहा है। एक ऐसा ही किस्सा इंटरनेट पर चर्चाओ में हैं। इसमें फिल्म मेकर अनुराग कश्यप बता रहे हैं कि, उन्हें इम्तियाज अली के साथ मटन खाने से डर लगता है। इसका वो एक ऐसा कारण बता रहे हैं, जो लोगों के गले से नहीं उतर रहा है।आपको बता दें, इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप बहुत अच्छे पुराने दोस्त हैं। दोनों कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते हैं और उनके बीच बहुत गहरी दोस्ती है।

Imtiaz Ali  के साथ मटन क्यों खाने से डरते हैं अनुराग कश्यप?

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि,  उन्होंने इम्तियाज के साथ मटन खाने से बहुत डर लगता है। इसका कारण उन्होंने बताया था कि, इम्तियाज खाने के बर्तन से मटन के सारे अच्छे और रसीले पीस खुद अकेले ही चुनकर निकाल लेते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-digitalcommentary

इस वजह से बाद में खाने बैठने वालों के लिए सिर्फ हड्डियां और खराब टुकड़े ही बचते हैं। इम्तियाज जब मटन खाते हैं तो वो चावल या फिर रोटी नहीं खाते हैं। इसीलिए उनके साथ बैठकर मटन खाना खतरनाक है। क्योंकि वो सामने वाले के लिए खराब पीस छोड़ देते हैं। अनुराग ने इम्तियाज का मजाक उड़ाते हुए यहां तक कह दिया था कि, अगर खुदा और मटन का भगोना इम्तियाज के सामने हो तो वो सबकुछ छोड़कर सबसे पहले अच्छे-अच्छे पीस निकालेगा। अनुराग कश्यप ने अपने पुराने दोस्त को मटनखोर का टैग भी दिया हुआ है।

इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्में

इम्तियाज अली बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर माने जाते हैं। उनकी रोमांटिक फिल्मे काफी पसंद की जाती हैं। इम्तियाज अली की सबसे सुपरहिट फिल्में ‘जब वी मेट’, ‘रॉकस्टार’, ‘लव आजकल’, ‘तमाशा’ और ‘हाईवे’ हैं। अभी हालहि में वो पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ ‘मैं वापस आउंगा’ फिल्म लेकर आए हैं। हालंकि ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

Exit mobile version