Diljit Dosanjh: पंजाब से निकलकर ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाने वाले दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट लगातार विवादों में फंसा हुआ था। इसको लेकर चर्चा थी कि, दिल्ली में परमिशन नहीं मिलेगी। जिसके कारण फैंस निराश हो गए थे। लेकिन दिलजीत के चाहने वालों को लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के पहले शो परमिशन मिल गई है। इसकी जानकारी खुद एक्टर और सिंगर की तरफ से दी गई है।
Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को दिल्ली में मिली परमिशन
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि, उनके कॉन्सर्ट को परमिशन दे दी गई है। इसके साथ ही शो को लेकर लगातार अफवाह फैलाते लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘वाह! क्या बढ़िया दिन है आज… क्या शानदार वाइब्स आ रही हैं! वैसे, वो सारी रील्स बन गईं? ट्विटर पर ट्वीट हो गए? टीवी चैनल्स और न्यूज रूम्स की सारी डिबेट्स खत्म हो गईं? क्या अब हम सब 30 अक्टूबर को मिल सकते हैं? दोस्तों, कोई भी नतीजा निकालने से पहले हमेशा वेरिफाइड खबरें ही पढ़ा करो।’ दिलजीत के शो को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम रखा गया है। शो को लेकर सारा विवाद तब शुरु हुआ जब दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और त्योहारों के सीजन का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट को कराने से मना कर दिया था। वहीं, दिलजीत को भी धमकियां मिल रही थीं। इसके बाद कुछ लोगों ने सरकार पर ही सवाल उठाते हुए नियत पर सवाल उठाने शुरु कर दिए। लेकिन अब शो 30 अक्टूबर को देख सकते हैं।
दिलजीत दोसांझ के शो के टिकट की कीमत
अगर आप भी दिलजीत दोसांझ के शो को देखना चाहते हैं तो बुक माय शो पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।
दिल्ली के JLN स्टेडियम में 6 घंटों तक दिलजीत की अलग-अलग परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। दिल्ली में दिलजीत के शो के टिकट अलग-अलग जोन के हिसाब से अलग-अलग हैं। जिनकी कीमत 7000 से लेकर 20000 के आस-पास है। यह दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ का पहला इंडियन शो है। इससे पहले वो कई देशों में परफॉर्म कर चुके हैं। इस शो को लेकर इंडियन फैंस काफी एक्साइटेडे थे।







