---Advertisement---

क्या Bigg Boss OTT 3 में होगी Elvish Yadav की एंट्री? जानें सच्चाई

खबरें सामने आ रही हैं कि Bigg Boss OTT 3 में Elvish Yadav की एंट्री हो सकती है। चलिए जानते हैं सच क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 26, 2024 4:53 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने सलमान खान का सबसे एंटरटेनिंग शो बिग बॉस ओटीटी 2 जीतकर हर किसी का दिल जीत लिया था। शो के विजेता बनने के बाद से ही एल्विश आए दिन खबरों की दुनिया में छाए रहते हैं। यहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि यूट्यूबर Bigg Boss OTT 3 में भी कदम रखने वाले हैं। चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है।

क्या Bigg Boss OTT 3 में एंट्री करने वाले हैं एल्विश?

बीते कई दिनों से यह खबरें सामने आ रही थीं कि जल्द यूट्यूबर एल्विश यादव अनिल कपूर के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 में धमाकेदार एंट्री ममारने वाले हैं। लेकिन उनकी तरफ से इन खबरों पर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यहीं अब एल्विश के एक करीबी दोस्त ने अपने यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया और बताया कि, एल्विश शो में जल्द कदम रख सकते हैं। यही नहीं लक्षय अर्चित ने यह भी बताया कि, एल्विश शो में कंटेस्टेंट बनकर नहीं एक मेहमान बनकर और घर में केवल कुछ दिनों के लिए ही जाएंगे।

इसलिए शो में नजर आ सकते हैं यूट्यूबर

यहीं अगर बात की जाए कि, एल्विश शो में आखिर क्यों आ सकते हैं तो, बता दें बिग बॉस ओटीटी 3 में उनका खास दोस्त लोवेकेश कटारिया कंटेस्टेंट बनकर आया है। और जब से वह शो में आए हैं एल्विश जमकर उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं। अगर वह शो में आते हैं तो वह अपने दोस्त को सपोर्ट करने ही आएंगे।

शो से एविक्ट हुआ ये कंटेस्टेंट

इसी के साथ आपको बता दें शो में पहला एलिमिनेशन हो चुका है। बताया जा रहा है कि, मिड एविक्शन के जरिए नीरज गोयत को घर वालों के वोट्स द्वारा बाहर निकाल दिया गया। इसी के साथ बताते चलें इस एलिमिनेशन टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स ने शिवानी कुमारी और नीरज गोयत में से शिवानी को सेव किया और नीरज को शो से एविक्ट कने का फैसला लिया। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026