---Advertisement---

क्या Pawan Singh के ‘रोवेले रघुराई ‘ गाने का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा Khesari Lal Yadav का ‘जानकी की बारात’ Bhojpuri Song?

Khesari Lal Yadav का 'जानकी की बारात' भोजपुरी गाना रिलीज कर दिया गया है। इसमें भगवान राम और मां सीता के विवाह को खास तरीके से दिखाया गया है। इसका मुकाबला Pawan Singh के 'रोवेले रघुराई ' गाने से हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 4, 2024 12:12 अपराह्न

Khesari Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव का भक्तिमय गाना ‘जानकी की बारात’ आज रिलीज कर दिया गया है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) में भगवान राम और मां सीता के विवाह की खास झलक दिखाई गई है। ये गाना मन को सुकून देने वाला है। भगवान राम से जुड़े गानों की जब भी बात होती है तो इसमें पावर स्टार पवन (Pawan Singh) के ‘रोवेले रघुराई ‘ का जिक्र जरुर आता है। पवन सिंह के प्रभु राम पर बने भक्ति गीत पर कई मिलियन व्यूज हैं। ऐसे मे अब खेसारी लाल के गाने का मुकाबला पवन सिंह के इस भक्ति गीत से हो सकता है।

Khesari Lal Yadav का भक्ति गीत ‘जानकी की बारात’ हुआ रिलीज

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की हालहि में रिलीज हुई फिल्म राजाराम (Rajaram)का भक्तिमय गाना ‘जानकी की बारात’ (Janki Ki Baraat) आज रिलीज कर दिया गया है।

Watch Video

Video Credit Saregama Hum Bhojpuri

इस गाने में भगवान राम और मां सीता के शुभ विवाह का बहुत ही खूबसूरत तरीके से मंचन किया गया है। इस भक्तिमय गीत में खेसारी के साथ एक्ट्रेस सोनिका (Sonika ) हैं। प्रभु राम के विवाह पर बने इस गीत की एक-एक लाइन मन को सुकून देने वाली है। हर एक किरदान ने अपना काम बहुत ही अच्छे से किया है। भगवान राम के रुप में खेसारी लाल यादव बहुत सुंदर लग रहे हैं। इस गीत को Saregama Hum Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर 4 दिसंबर यानी की आज ही रिलीज किया गया है। इस गाने के रिलीज होते ही इस पर 88 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। 27 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, 1700 से ज्यादा इस पर कमेंट आ चुके हैं। दुर्गेश भट्ट ने इसे लिखा है वहीं, अभिषेक तिवारी ने इसका सुंदर म्यूजिक दिया है।

Pawan Singh के ‘रोवेले रघुराई ‘ राम भजन पर आ चुके हैं 34 मिलियन व्यूज

पवन सिंह (Pawan Singh) का भगवान राम पर बना ‘रोवेले रघुराई ‘ एक ऐसा भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) है, जिसे सुनते ही लोग भावुक हो जाते हैं।

Watch Video

Video Credit Maa Amma Films Bhakti

पवन सिंह के इस गाने पर 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। इस गीत में भगवान राम और उनके छोटे भाई के रिश्ते को दिखाया गया है। जब लक्ष्मण को तीर लग जाता है तो उन्हें लेकर किस तरह से प्रभु राम परेशान होते हैं , उस पूरे भावुक मंजर को इस गाने में बहुत की खूबसूरत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। ‘रोवेले रघुराई’ राम भजन को Maa Amma Films Bhakti नाम के यूट्यूब चैनल पर एक साल पहले अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, 63 हजार से ज्यादा यूजर्स के इस पर कमेंट हैं। इस भजन को पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। इसका म्यूजिक छोटू रावत का है, वहीं राजेश मिश्रा ने इसे लिखा है।

क्या Pawan Singh के ‘रोवेले रघुराई ‘ गाने को टक्कर दे पाए Khesari Lal Yadav का ‘जानकी की बारात’ Bhojpuri Song?

आपको बता दें, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों ही भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। इन दोनों ही सितारों ने भगवान राम के भक्तिमय गीत को बहुत ही खूबसूरती से गाया और दिखाया है। पावर स्टार के गाने को आए अभी 1 साल हुआ है वहीं, खेसारी का गाना कुछ घंटों पहले ही रिलीज हुआ है। ऐसे में पवन सिंह के इस खूबसूरत गीत का ये व्यूज से रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं इसका इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026