---Advertisement---

क्या Aamir Khan की ‘दंगल’ और Allu Arjun की Pushpa 2 के कलेक्शन का रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी 4000 करोड़ की Ramayana?

Ramayana: Ranbir Kapoor और Sai Pallavi की फिल्म Ramayana Budget 4000 है। फिल्म मेकर ने इसका खुद ही खुलासा किया है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि, क्या ये मूवी दंगल और पुष्पा 2 द रुल को रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 15, 2025 1:18 अपराह्न

Ramayana
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana: भगवान श्री राम की जीवन पर बन रही फिल्म रामायण इस समय चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह है फिल्म का हैवी बजट। अभी तक खबर आ रही थी कि, Ranbir Kapoor और Sai Pallavi स्टाटर इस मूवी का बजट 1600 करोड़ रुपए है। लेकिन अब खबर है कि, Ramayana Budget 4000 से ज्यादा होगा। इसका खुलासा खुद मेकर नमित मल्होत्रा ने किया है। प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित इस फिल्म को हाईटेक लेवल पर तैयार किया जा रहा है। रामायण को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इन दोनों का बजट चार हजार करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि, क्या Aamir Khan की Dangal और Allu Arjun की Pushpa 2 का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ? क्योंकि अभी तक बॉलीवुड और साउथ में इन दोनों ही फिल्मों ने सबसे ज्यादा रुपए कमाए हैं।

Ranbir Kapoor और Sai Pallavi स्टाटर फिल्म Ramayana Budget 4000 करोड़

रामायण फिल्म को बना रहे नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि, रामायण का बजट 4 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा। ये फिल्म दो हिस्सा में दीवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस मूवी ने पूरा बॉलीवुड हिलाया हुआ है। क्योंकि अभी तक बॉलीवुड में ही किसी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं है, जितना इसका बजट है। फिल्म मेकर ने रामायण के बजट पर बात करते हुए कहा कि, “बजट के लिहाज से…सब मुझे पागल समझ रहे थे क्योंकि कोई भी इंडियन फिल्म इसके आस-पास भी नहीं पहुंच पाती। साफ-साफ शब्दों में कहें तो जब तक हम दोनों फिल्मों पार्ट वन और पार्ट टू को पूरा करेंगे। तब तक ये लगभग 500 मिलियन डॉलर हो जाएगा, जो कि 4000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है’।” नमित मल्होत्रा का कहना है कि, हॉलीवुड फिल्मों के सामने ये बजट बहुत ही कम है।

रामायण क्या तोड़ पाएगी Aamir Khan की Dangal और Allu Arjun की Pushpa 2 का रिकॉर्ड

आपको बता दें, बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म “दंगल” है। Aamir Khan की इस मूवी ने 2,024 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस मूवी का रिकॉर्ड अभी तक कोई भी नहीं तोड़ सका है। साउथ सुपर स्टार Allu Arjun की Pushpa 2: The Rule ने बॉक्स ऑफिस पर 1871 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। ऐसे में Ramayana फिल्म के द्वारा मेकर्स ने रिकॉर्ड ब्रेक करने की तैयारी कर ली है।

रामायाण स्टार कास्ट

रामायण को बड़े लेवल पर बनाने के लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी की हुई है। इसके फर्स्ट लुक से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। वहीं, साउथ सुपर स्टार सई पल्लवी मां सीता का रोल कर रही हैं। इसके साथ ही टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में होंगे। वहीं, केजीएफ स्टार यश रावण बन रहे हैं। इसके साथ ही सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026