---Advertisement---

ऑस्कर विनर की फिल्म The Odyssey क्या भारतीयों का मजा करेगी किरकिरा? जानें टॉम हॉलैंड की मूवी क्यों कर रही ट्रेंड?

The Odyssey : क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी', जिसमें टॉम हॉलैंड और मैट डेमन मुख्य भूमिका में हैं, मुंबई में प्रीमियर और रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग के कारण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। यहां जानें फिल्म में क्या कुछ नया मिलने वाला है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 15, 2026 1:46 अपराह्न

The Odyssey
Follow Us
---Advertisement---

The Odyssey:  ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म 17 जुलाई 2027 को रिलीज हो रही है। भारत में भी ये हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। यह फिल्म मशहूर लेखक होमर की लगभग 2,800 साल पुरानी महाकाव्य ओडिसी पर आधारित है। यह सिनेमा इतिहास की पहली ऐसी फिल्म है जिसे पूरी तरह से IMAX के 70mm कैमरे से शूट किया गया है। जिसके कारण भारतीय दर्शकों को भी इसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इसका टिकट भारत में 3000 से 4000 के बीच में बिक रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि, क्या भारतीय ग्राहक?’द ओडिसी’ को ठीक वैसे नहीं देख पाएंगे जैसा नोलन चाहते थे?

The Odyssey फिल्म क्या दर्शकों का मजा करेगी किरकिरा?

खबरों की मानें तो द ओडिसी मूवी को 1570 आईमैक्स फॉर्मेट में शूट की गई है। इसे 70 एमएम फिल्म कहा जाता है। भारत का कोई भी आइमैक्स सिनेमा 1570 फॉर्मेट में फिल्में नहीं दिखा सकता। इस वजह से, जब लोग भारत में चल रही 34 आइमैक्स स्क्रीन में से किसी एक पर ‘द ओडिसी’ देखेंगे । खबरों की मानें तो दुनिया भर में केवल 41 ऐसे चुनिंदा IMAX थिएटर्स हैं जो इसे इसके मूल 1570 प्रिंट फॉर्मेट में दिखा सकते हैं । इसलिए भारत में  इसकी डिजिटल आईमैक्स स्क्रीनिंग हो सकती है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, लुपिता न्योंगो, चार्लीज थेरॉन और जॉन बर्नथल जैसे बड़े हॉलीवुड एक्टर हैं।

‘द ओडिसी’ की कहानी और बजट

‘द ओडिसी’ फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो ये राजा ओडीसियस के ईर्द-गिर्द घूमती है। जब वो युद्ध जीतकर घर की तरफ जाना चाहते हैं तो रास्त में उन्हें राक्षस और विरोधी घेर लेते हैं। वो इनसे 10 सालों तक लड़ते रहते हैं। ये एक पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इसका बजट 2300 करोड़ के आस-पास है। ये यूनिवर्सल पिक्चर्स की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026