---Advertisement---

वेब के दुनिया की सबसे बड़ी स्टार Barkha Singh ने इस दिवाली अपने खास संदेश से जीता सबका दिल

Barkha Singh: बॉर्न-ऑन-वेब' स्टार के रूप में जानी जाने वाली बरखा सिंह वेब की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। हालांकि उन्होंने वेब के अवाला टीवी और फिल्मों सहित सभी स्क्रीन्स फॉर्मेट पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 9, 2023 3:50 अपराह्न

barkha
Follow Us
---Advertisement---

Barkha Singh: बॉर्न-ऑन-वेब’ स्टार के रूप में जानी जाने वाली बरखा सिंह वेब की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। हालांकि उन्होंने वेब के अवाला टीवी और फिल्मों सहित सभी स्क्रीन्स फॉर्मेट पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। बरखा बहुमुखी कलाकार के रूप में जनता के दिलों में बसी है और अब जब दीवाली करीब है तो उन्होंने इस खास त्योहार पर अपने फैन्स को एक स्पेशल मैसेज दिया हैं।

दिवाली पर दिया खास संदेश

उन्होंने कहा, “दिवाली का टाइम मेरे लिए बहुत खास होता है। यह साल का वह समय है जब कई शूटिंग और ब्रांड कमिटमेंट्स के साथ बिजी होने के बावजूद मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक रहती हूं। शहरों में AQI में गिरावट के साथ कोई भी केवल एनवायरमेंटल संस्टेनिबिलीटी और पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्सव मनाने की दिशा में काम कर सकता है। यही हमारी पीढ़ी के लिए आगे बढ़ने का रास्ता है। मैं सभी से गुजारिश करूंगी कि वे इस फेस्टिव सीजन को वास्तव में सभी के लिए उत्सवपूर्ण बनाने के लिए अपना योगदान दें। निजी तौर पर, मैं अपनी दिवाली की सजावट के लिए सोलर एनर्जी से चलने वाली लाइटों का भी इस्तेमार कर रही हूं। मेरा सभी से विनम्र अनुरोध है कि परेशानी में फसे पक्षियों और जानवरों की सक्रिय रूप से मदद करें क्योंकि वे तेज शोर, आतिशबाजी और प्रदूषण से बहुत प्रभावित होते हैं। तो आइए इस दिवाली को बुराई पर अच्छाई, प्रेम और जीवन का उत्सव बनाएं!”

इन शो से हुई फैमस

बता दें, डिजिटल दुनिया में बरखा सिंह ने ‘माजा मा’ में ईशा हंसराज के रूप में माधुरी दीक्षित नेने के साथ स्क्रीन साझा करने से लेकर ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’, ‘गर्ल्स ऑन टॉप’, ‘ब्रीद’, ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ जैसे शोज में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026