---Advertisement---

वाह रे! Anurag Kashyap ने पहले ब्राह्मणों को गरियाया फिर इस अंदाज में मांगी माफी, क्या विवाद का Phule फिल्म को मिलेगा फायदा?

Anurag Kashyap एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। इसकी वजह है उनका ब्राहम्णों को लेकर दिया गया एक ऐसा बेतुका बयान जिसकी वजह से उन्हें माफी मांगनी पड़ गई है। इतना ही नहीं उनकी अपकमिंग फिल्म फुले भी चर्चा में आ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 19, 2025 2:35 अपराह्न | Updated: अप्रैल 19, 2025 6:28 अपराह्न

Anurag Kashyap
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Kashyap: बॉलीवुड में अनुराग कश्यप एक ऐसा नाम हैं जो कि, अपनी बेबाकी और बेतुके बयानों के चलते अकसर खबरों में आ जाते हैं। वह Indian filmmaker के साथ Actor भी है। फिलहाल वह अपनी Upcoming Film Phule को लेकर चर्चा में हैं।इस फिल्म का ट्रेलर जब से आया है तब से ही ब्राह्मणों को नेगेटिव दिखाने के चलते वह चर्चा में हैं। फिलहाल Central Board of Film Certification ने फूले फिल्म की रिलीज को हरी झंडी नहीं दिखाई है। इसी को लेकर मूवी मेकर ने गुस्सा निकाला और वह एक यूजर को जवाब देने के चक्कर में विवाद से घिर गए।

Phule रिलीज से पहले विवादों में घिरे फिल्म मेकर Anurag Kashyap

खबरों की मानें तो अनुराग कश्यप की अपकमिंग मूवी फुले के कुछ हिस्से भी कटे हैं और रिलीज डेट पर भी टली है ।

गरियाने और माफी मांगने का दौर उस वक्त शुरु हुआ जब, फिल्म मेकर ने मूवी के टालने का गुस्सा सेंसर बॉर्ड पर उतारा तभी, अचानक से एक यूजर ने ब्राह्मणों के सपोर्ट में पोस्ट करते हुए कुछ आपत्तिजनक लिख दिया । इसके जवाब में अनुराग कश्यप ने कुछ ऐसा लिखा जिसे हम बयां भी नहीं सकते हैं। अनुराग कश्यप के इस बयान पर काफी बवाल मचा हुआ है। ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद उन्होंने बहुत ही तंज वाले लहजे में माफी मांगी है।

माफी मांगते हुए बीती रात फिल्म मेकर ने लिखा, “कही हुई बात वापस नहीं ली जा सकती और ना लूंगा लेकिन मुझे जो गाली देना है दो। मेरे परिवार ने ना कुछ कहा है ना कहता है। इसलिए अगर मुझसे माफी ही चाहिए तो ये मेरी माफी है। ब्राह्मण लोग औरतों को बख्श दो, इतना संस्कार तो शास्त्रों में भी है, सिर्फ मनुवाद में नहीं है। आप कौन से ब्राह्मण हो तय कर लो। बाकी मेरी तरफ से माफी।” Anurag Kashyap के इस बयान के बाद वह चर्चा में फिर से आ गए हैं।

क्या कॉन्ट्रोवर्सी का फुले फिल्म को मिलेगा फायदा

आपको बता दें, अनुराग कश्यप ने फुले नाम की फिल्म बनाई है। फिलहाल इसे सेंसर बॉर्ड से हरी झंडी नहीं मिली है।

Watch Video : Zee Studios

इसमें लीड रोल में Pratik Gandhi और Patralekhaa हैं। ये समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर बनाई गई है। इन दोनों ने दलितों और महिलाओं की स्थिति सुधारने पर काम किया है। यही वजह है कि, फिल्म को लेकर जातिवाद जैसे सवाल उठे रहे हैं। ये फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में लगने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने मूवी को हरी झंडी नहीं दिखाई जिसके कारण अनुराग कश्यप को गुस्सा आ गया। ऐसे में कुछ लोगों को लग रहा है कि, Anurag Kashyap के साथ जुड़े इस विवाद का फायदा फिल्म को मिल सकता है। ऐसी मान्यता है कि, जब कोई फिल्म बनती है और विवादों में घिरती है और इसका फायदा उसे मिलता है। फिलहाल अब ये फुले फिल्म पर असर डालती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026