---Advertisement---

Yami Gautam के घर इस दिन आया नन्हा राजकुमार, भगवान विष्णु के नाम पर किया नामकरण

Yami Gautam: गौतम और आदित्य धर पेरेंट्स बन चुके हैं और उनके घर किलकारी गूंज उठी है। बेटे के जन्म के बाद एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इस बात की अनाउंसमेंट की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2024 12:36 अपराह्न

Yami Gautam
Follow Us
---Advertisement---

Yami Gautam: हाल ही में आर्टिकल 370 में दिखाई देने वाली यामी गौतम के घर किलकारी गूंज गई है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने बेटे को जन्म दिया है वह भी अक्षय तृतीया यानी 10 मई के खास मौके पर। आदित्य धर ने एक स्पेशल पोस्ट के जरिए मीडिया और फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए शुक्रिया अदा करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। कहने में दो राय नहीं है कि उनके बेटे का नाम काफी स्पेशल है। आइए जानते हैं आप क्या रहे यामी के पति आदित्य धर।

पोस्ट में किया नाम का खुलासा

एक क्रिप्टिक तस्वीर में उन्होंने कहा, “हमें यह अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बेटे वेदाविद आगमन हुआ है जिन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर अपने जन्म से हमें गौरवान्वित किया। अपना प्यार और आशीर्वाद दें। वॉर्म रिगार्ड्स यामी और आदित्य।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम सूर्या अस्पताल के अद्भुत डॉक्टर्स, खासकर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी विशेषज्ञता और अथक कोशिशों ने इस खुशी के अवसर को संभव बनाया। जैसे ही हम माता-पिता बनने की इस खूबसूरत यात्रा पर निकलते हैं, हम उत्सुकता से अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की आशा करते हैं। उसकी हर उपलब्धि के साथ, हम इस आशा और विश्वास से भर जाते हैं कि वह हमारे पूरे परिवार के साथ-साथ हमारे प्यारे देश के लिए भी गौरव का प्रतीक बनेगा।”

जानिए क्या है नाम के मायने

वेदविद् का मतलब होता है वेद को जानने वाला। वहीं यह भगवान विष्णु का भी एक नाम है। ऐसे में आदित्य धर और यामी ने अपने बेटे का नाम संस्कृत में रखा है जो वाकई काफी खास है। यह उनकी संस्कृति को लेकर प्यार दिखाने का एक और तरीका है।

लगातार चर्चा में बनी हुई है यामी

यामी गौतम की शादी 4 जून 2021 को आदित्य धर से हुई थी। वहीं एक्ट्रेस अपने वर्क फ्रंट पर भी काफी एक्टिव है। हाल ही में उन्हें आर्टिकल 370 में देखा गया था जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026