---Advertisement---

थलापति विजय की तरह राजनीति में झंडे गाड़ेंगे Yash! ‘टॉक्सिक’ एक्टर ने बताया कर्नाटक सीएम बनने को लेकर क्या है प्लानिंग

Yash: टॉक्सिक एक्टर ने पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। क्या वाकई और राजनीति में एंट्री करेंगे। तमिलनाडु के सीएम थालापाठ्य विजय की तरह वह कर्नाटक में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आइए जानते हैं क्या कहा इस बारे में उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Yash
Follow Us
---Advertisement---

Yash: बहुत जल्द टॉक्सिक से धमाका करने के लिए आ रहे एक्टर ‘आप की अदालत’ में पहुंचे जहां उन पर एक से बड़े एक सवाल किए गए। इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि क्या पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर उनकी प्लानिंग है जिसका जवाब देते हुए उन्होंने अपने फैंस को शॉक्ड कर दिया। क्या वाकई थलापति विजय की तरह साउथ का एक और एक्टर राजनीति में दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। रॉकी भाई की आपकी अदालत में इस जवाब फिलहाल चर्चा में है। आइए जानते हैं इस बारे में यश ने क्या कहा है।

क्या पॉलिटिक्स में धमाका करेंगे Yash

आप की अदालत में पहुंचे यश ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे किए और इस दौरान फैंस के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि आखिर राजनीति को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है। दरअसल एक फैन ने उनसे कहा कि “मेरा सवाल यह है कि तमिलनाडु में जो हम देखे हैं थलापति विजय जैसे क्या आप भी पॉलिटिक्स में आएंगे और आप क्या चीफ मिनिस्टर बनना चाहते हो क्योंकि आपका तो जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।” ऐसे में यश पहले मुस्कुराते हैं और कहते हैं कि मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर अभी मुझे बहुत कुछ करना है तो ऐसे में मेरा फोकस और गोल है कि कैसे मैं इस इंडस्ट्री को एक अच्छा पोजीशन दिलाऊं।

पॉलिटिक्स में भविष्य को लेकर क्या है यश की सोच

हालांकि इसके बाद यश ने यह भी कहा कि “लेकिन मुझे पॉलिटिक्स की तरफ कोई भी दिक्कत नहीं है क्योंकि अंत में यह इस बारे में ही है कि आपको कुछ निर्णय लेना है और लोगों के लिए काम करना है। ऐसे में अगर मुझे लगेगा कि मेरी जरूरत है और मैं उसे बारे में सोच सकता हूं तो भविष्य में यह संभव है। मुझे नहीं पता लेकिन फिलहाल मेरी ऐसी कोई सोच नहीं है।”

यश की आने वाली फिल्म को लेकर क्या है चर्चा

पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर यश ने साफ तौर पर यह कहा कि उनकी अभी प्लानिंग नहीं है लेकिन वह इस बारे में सोच सकते हैं। फिलहाल उनका फोकस सिर्फ सिनेमा को लेकर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म की लिस्ट में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया के साथ टॉक्सिक है जो 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। वहीं रणबीर कपूर की रामायण भी पाइपलाइन भी हैl

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026