---Advertisement---

Year Ender 2024: किसकी जोड़ी हैं सुपरहिट ? Khesari Lal Yadav-Akanksha Puri या Pawan Singh-Dimpal Singh, किसको मिला दर्शकों का ज्यादा प्यार

Year Ender 2024: साल 2024 में Khesari Lal Yadavऔर Akanksha Puri या Pawan Singh और Dimpal Singh जानें किस जोड़ी को फैंस ने सबसे ज्यादा प्यार दिया हैं। देखें दोनों भोजपुरी सुपर स्टार के हिट गानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 7, 2024 2:44 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 10, 2024 2:53 अपराह्न

Year Ender 2024
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2024: साल 2024 में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) दोनों ही एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने लेकर आए हैं। इन गानों ने काफी रिकॉर्ड बनाए हैं। दोनों ही सितारों ने कई भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) के साथ काम किया है। लेकिन फैंस ने पवन सिंह और खेसारी लाल को कुछ एक्ट्रेस के साथ काफी पसंद किया है। आज हम आपको खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) की जोड़ी और पवन सिंह- डिंपल सिंह (Dimpal Singh) के पेयर के हिट गाने दिखाएंगे और जानेंगे किस जोड़ी के भोजपुरी गाने पर सबसे ज्यादा व्यूज आए हैं।

Year Ender 2024 पर जानें खेसारी लाल और अकांक्षा पुरी के चुम्मा-चुम्मा Bhojpuri Song को मिले कितने व्यूज?

इस साल खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी की जोड़ी को पसंद भी किया गया और ट्रोल भी किया गया। इस जोड़ी ने ‘बदनाम तहरा से’ , ‘लटक जईबा राजा’ और ‘चुम्मा चुम्मा’ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं।

Watch Video

Video Credit Saregama Hum Bhojpuri

दोनों बहुत जल्द अग्नि परीक्षा फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे थे लेकिन, ये विवाद में अपने जिम करने के अंदाज की वजह आयी। दोनों को काफी ट्रोल किया गया। अकांक्षा पुरी और खेसारी का सबसे ज्यादा व्यूज बटोरने वाला भोजपुरी गाना चुम्मा-चुम्मा (Chumma Chumma) है। ये गाना Saregama Hum Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर 9 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो सॉन्ग पर 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 7 लाख 3 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, 2 लाख 49 हजार से ज्यादा इस पर कमेंट आ चुके हैं। ये गाना लंबे समय तक ट्रेंड पर रहा है। ये गाना भोजपुरी फिल्म राजाराम का है। पिंकू बाबा ने इसे लिखा है वहीं, विनय विनायक ने इसका म्यूजिक दिया है।

पावर स्टार और डिंपल सिंह का ‘रंगदारी’ Bhojpuri Song को मिले कितने मिलियन व्यूज?

पवन सिंह (Pawan Singh) और डिंपल सिंह (Dimpal Singh) ने ‘पांच के नाच’ जैसा सुपरहिट गाना देकर अपनी जोड़ी केमिस्ट्री को फैंस के बीच एक अनोखी छाप दी है।

Watch Video

Video Credit Times Music Bhojpuri

इस साल भी एक्टर और एक्ट्रेस के गाने आए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा फैंस को ‘रंगदारी’ (Rangdari) पसंद आया है। ये गाना इस साल का एक हिट भोजपुरी सॉन्ग (New Bhojpuri Song 2024) है। इस गाने को Times Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर 9 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया था। इस गाने पर 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 1 लाख 92 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, 8000 से ज्यादा इस पर कमेंट आ चुके हैं। ये एक रोमांटिक गाना है। जिसमें पावर स्टार और डिंपल सिंह के बीच अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशू सिंह ने दिया है वहीं, वहीं प्रिंस प्रियादर्शी ने इसे लिखा है।

Khesari Lal Yadav-Akanksha Puri या Pawan Singh-Dimpal Singh जानें Year Ender 2024 में किस जोड़ी को मिले ज्यादा व्यूज

पवन सिंह और डिंपल सिंह के रंगदारी गाने पर 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी के गाने चुम्मा-चुम्मा पर 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। यूट्यूब पर फैंस ने खेसारी और अकांक्षा पुरी की जोड़ी को पसंद किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026