---Advertisement---

Year Ender 2025: प्रियंका चोपड़ा से लेकर कृति सेनन के व्हाइट लुक ने किया बवाल, 2026 की शादी से लेकर पार्टी तक के लिए नया ट्रेंड हुआ सेट

Year Ender 2025: ईयर एंडर 2025 में इन 5 हसीनाओं के व्हाइट लुक ने सोशल मीडिया पर खूब खलबली मचा दी है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर कृति सेनन तक व्हाइट को ट्रेंड में लाती हुई दिखी। आइए देखते हैं एक नजर 2026 आने से पहले।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2025 3:17 अपराह्न

Year Ender 2025
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2025: यह सच है कि बॉलीवुड सितारे अक्सर फैशन गोल सेट करते हैं और उनके फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से लेकर कृति सेनन ने व्हाइट कलर को ट्रेंड में ला दिया है और निश्चित तौर पर आजकल यह हर एक का पसंदीदा रंग बन चुका है। 2026 के नए फैशन ट्रेंड को सेट करने में ये हसीनाएं पूरी तरह से कामयाब रही है और उनके व्हाइट लुक ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। लिस्ट में प्रियंका से लेकर कृति सेनन, ऐश्वर्या राय, सोनम बाजवा और आलिया भट्ट जैसी हसीनाओं का नाम शुमार है। आइए देखते हैं ईयर एंडर 2025 में इनके व्हाइट लुक्स जिसने खलबली मचाई है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का दिखा था व्हाइट लुक

ऐश्वर्या राय अपने हर एक लुक से अक्सर चर्चा में रहती है और ऐसे में कान्स से उनका व्हाइट साड़ी लुक काफी सुर्खियों में रहा था। जहां उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। व्हाइट साड़ी को मैचिंग दुपट्टे के साथ उन्होंने स्टाइल किया और इसके साथ ही रेड कुंदन हार और सिंदूर के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। यह वाकई काफी खूबसूरत था और इसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया था।

Year Ender 2025 में प्रियंका चोपड़ा का वायरल लहंगा लुक

वाराणसी फिल्म की अनाउंसमेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा भारत लौटी थी और इस दौरान उन्हें स्पेशल मौके पर व्हाइट लहंगे में देखा गया था। व्हाइट और गोल्डन पट्टी वाले इस लहंगा लुक की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां एक्ट्रेस ने पर्ल और कुंदन नेक पीस, मांग टीका और इयररिंग से अपने लुक में खास टच देती दिखी। ईयर एंडर 2025 में प्रियंका चोपड़ा का यह लुक भी काफी वायरल हुआ था।

ईयर एंडर 2025 में देखें कृति सेनन का वायरल लुक

तेरे इश्क में एक्ट्रेस कृति सेनन का लुक भी ईयर एंडर 2025 में खूब सुर्खियों में रहा था। जहां एक्ट्रेस को ट्रेलर लॉन्च के दौरान व्हाइट लुक में देखा गया था। तेरे इश्क में एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट गाउन को मैचिंग एंब्रॉयडरी जैकेट के साथ कंप्लीट टच देती हुई दिखी थी। इसके साथ उन्होंने स्टोन बिंदी और इयररिंग से कंप्लीट टच देती नजर आई थी।

सोनम बाजवा का व्हाइट लुक ने जीता लोगों का दिल

ईयर एंडर 2025 में सोनम बाजवा का लुक भी चर्चा में है जहां वह व्हाइट साड़ी को स्टाइल करती दिखी थी। एक दीवाने की दीवानियत एक्ट्रेस के इस लुक ने भी सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी जहां व्हाइट सिंपल साड़ी को गोल्डन पट्टी के साथ वह स्टाइल करती दिखी। यह व्हाइट लुक भी शादी से लेकर पार्टी तक के लिए बेस्ट है।

आलिया भट्ट का वेस्टर्न ट्रेंडिंग लुक हुआ था वायरल

ईयर एंडर 2025 में व्हाइट फैशन को ट्रेंड में लाने वाली एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट का नाम शुमार है जो ट्रेंडसेटर बनी थी। जब वह आर्यन खान की वेब सीरीज द बट्स बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने नूडल्स ट्रिप कट आउट व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस को एक हैवी बेल्ट के साथ पेयर करती हुई नजर आई थी जो निश्चित तौर पर ट्रेडिंग वेस्टर्न लुक है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Urfi Javed

फ़रवरी 1, 2026

Veer Paharia

फ़रवरी 1, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 1, 2026

Rashmika Mandanna

फ़रवरी 1, 2026

Hangry

फ़रवरी 1, 2026

Dhurandhar Box Office Collection Day 58

फ़रवरी 1, 2026